{"_id":"685ee10c6eae533bec09c4d9","slug":"mahapanchayat-will-be-held-tomorrow-regarding-200-bed-hospital-support-is-being-received-rewari-news-c-198-1-rew1001-221725-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 200 बेड के अस्पताल को लेकर कल होगी महापंचायत, मिल रहा समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 200 बेड के अस्पताल को लेकर कल होगी महापंचायत, मिल रहा समर्थन
Fri, 27 Jun 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 14अस्पताल बनवाने की मांग पर धरने पर बैठे ग्रामीण। संवाद
- फोटो : पुलिस।
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रामगढ़ भगवानपुर में 200 बेड के अस्पताल की मांग को लेकर संघर्ष समिति का धरना जारी है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और भगवानपुर से सरपंच प्रतिनिधि अनिल राव के बीच की बात की रिकॉर्डिंग मीडिया के बीच आई है। हालांकि इस रिकॉर्डिंग की पुष्टि नहीं हुई है।वहींं, संघर्ष कमेटी ने 29 जून को सुबह 10 बजे महापंचायत करने का निर्णय लिया है।
अस्पताल संघर्ष समिति का आरोप है कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत अपनी बात से मुकर रहे हैं और गांव से पेयजल के लिए जमीन लेने के बाद अब अस्पताल के बारे में स्पष्टीकरण नहीं दे रहे हैं। रिकॉर्डिंग में राव यह कह रहे हैं कि अस्पताल यही बनवा रहा हूं, लेकिन अब उससे दूरी बनाते जा रहे हैं।
समिति के लोगों को कहना है कि भगवानपुर की जमीन न्यू बस स्टैंड के पास है। यहां अस्पताल बनने पर आसपास के 50 गांवों, रेवाड़ी शहर की 40 कॉलोनियों को लाभ होगा।
विज्ञापन
कमेटी ने कहा है कि अगर अस्पताल का निर्माण भगवानपुर की जमीन पर नहीं होता है तब वाटर सप्लाई के लिए एक भी नहीं टिकने देंगे। लोगों का दावा है कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के कहने पर उन्होंने रेवाड़ी शहर की प्यास बुझाने के लिए 10 किले जमीन दी थी, जिसके ऊपर संकट के बादल छा गए हैं। विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं जागरूक लोगों ने धरना को समर्थन दिया है।
राजेंद्र ने बताया कि गोकुलगढ़ की जमीन अस्पताल के लिए ठीक नहीं थी, भगवानपुर के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। इस मौके पर एम्स संघर्ष समिति के अध्यक्ष कैलाश, कामरेड राजेंद्र सिंह, उदय राज सिंह, सतीश व समिति के सदस्य मौजूद रहे।
आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन रामगढ़ भगवानपुर में होने जा रही महापंचायत में भागीदारी करेगा। इसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संयुक्त किसान मोर्चा के अग्रणी नेता व नीमोठ गांव के पूर्व सरपंच कॉमरेड सत्यवान कार्यकर्ताओं के साथ रामगढ़ भगवानपुर की महापंचायत में 29 जून को शामिल होंगे। संगठन के जिला अध्यक्ष रामकुमार निमोठ एवं सचिव राकेश सुनारिया ने बताया कि रामगढ़ भगवानपुर में अस्पताल खोलने का ग्रामीणों का दावा एकदम सही एवं वाजिब है।