फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mad dog terror in Chelawas, two people including a woman were bitten

Rewari News: चेलावास में पागल कुत्ते का आतंक बढ़ा, महिला सहित दो को काटा

Tue, 02 Dec 2025 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Mad dog terror in Chelawas, two people including a woman were bitten
फोटो संख्या:-65 गांव चेलावास में कुत्ते के काटने से घायल व्य​क्ति जख्म दिखाता---संवाद
कनीना। उपमंडल के गांव चेलावास में आवारा व पागल कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को गांव के एक पुरुष और एक महिला को पागल कुत्ते ने काट लिया। ग्रामीणों में हर दिन हो रही ऐसी घटनाओं से काफी रोष है और उन्हाेंने ग्राम पंचायत पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



घायल सज्जन सिंह ने बताया कि मंगलवार को वह घर से खेत में लाइन बदलने जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में एक पागल कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने एकदम से उसकी टांग पर काट लिया। जब उसने खुद का बचाव किया तो कुत्ते ने हाथ और पैर पर दोबारा हमला कर दिया।
विज्ञापन

इनके अलावा गांव की एक महिला को भी कुत्ते ने घायल किया है। अब तक गांव में इस तरह की करीब आठ घटनाएं हो चुकी हैं। ग्राम पंचायत की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पंचायत पर गांव में कुत्तों के आतंक से बचाने के लिए रुचि नहीं दिखाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने पंचायत व सरकार से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है।

वर्जन:


इस बारे में मुझे कोई सूचना नहीं थी। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी जाएगी और पंचायत की ओर से प्रावधान अनुसार आवारा कुत्तों पकड़वाकर समस्या का निदान किया जाएगा। -विकास, सरपंच, चेलावास

फोटो संख्या:-65 गांव चेलावास में कुत्ते के काटने से घायल व्यक्ति जख्म दिखाता---संवाद

फोटो संख्या:-65 गांव चेलावास में कुत्ते के काटने से घायल व्यक्ति जख्म दिखाता---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed