फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Lord Jagannath's chariot procession started, devotees performed puja

Rewari News: प्रभु जगन्नाथ की निकली रथयात्रा, श्रद्धालुओं ने की पूजा

Sat, 28 Jun 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 28 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Lord Jagannath's chariot procession started, devotees performed puja
बाजार से गुजरती भगवान श्री जगन्नाथ की शोभा रथ यात्रा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के वृंदावन चौक स्थित भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर से प्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा शुक्रवार को आस्था के साथ निकाली गई। शहर में विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों और आम श्रद्धालुओं ने प्रभु जगन्नाथ की पूजा की और आरती उतारी। इस दौरान लोगों ने कहीं छबील लगाकर लोगों को शर्बत पिलाया तो कहीं मिठाई बांटी।
मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मण सिंह के पुत्र निशांत यादव और भाजपा नेता अमित यादव ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। राजन अग्रवाल ने भगवान के भव्य सिंहासन को सिर पर उठाकर शहर परिक्रमा के लिए रथ में विराजमान किया।
विज्ञापन


रथ यात्रा संचालक रमेश वशिष्ठ ने बताया कि मुख्य रथयात्रा समारोह की झांकी सुबह 10 बजे से वृंदावन चौक स्थित भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर भाड़ावास रोड, नई अनाजमंडी, हनुमान मंदिर, बस स्टैंड, रावली हाट, पुरानी अनाजमंडी, गोकलगेट, जीवली बाजार, कटला बाजार व पेठा बाजार के मार्ग से होते देर शाम शिव मंदिर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा के दौरान गुजरान चौक, गोकल बाजार, घंटेश्वर महादेव मंदिर, कटला बाजार आदि स्थानों पर व्यापारियों व श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती उतारी। श्रद्धालुओं के लिए ठंडाई, शर्बत और मिठाई का इंतजाम किया गया था।
यह यात्रा ऐतिहासिक है। इसके संचालन के लिए 7 जुलाई 1878 को लाइसेंस बना था। तब से यात्रा निकाली जा रही है। प्रभु जगन्नाथ मंदिर में स्वामी टेकचंद गौड़ के पुरखों की ओर से मूर्तियां स्थापित की गई थी। रथयात्रा में श्रीजगन्नाथ जी के साथ बलभद्र और सुभद्रा माई की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।

भगवान के रथ का सारथी बनना सौभाग्य : रवि


मुख्य सारथी रवि अग्रवाल ने कहा कि भगवान के रथ का सारथी बनना मेरे और परिवार के लिए बड़े सौभाग्य की बात है। भगवान का धन्यवादी हूं कि मुझे भगवान ने सारथी के रूप में चुना। निशांत यादव ने कहा कि भगवान जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल होकर बड़ा पुण्य मिलता है। ये एक ऐतिहासिक रथयात्रा है। इसमें सभी को सम्मिलित होकर धर्मलाभ लेना चाहिए। यात्रा को झंडी देने पर भाजपा नेता अमित यादव ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल होना सौभाग्य की बात है।






श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद का रहा इंतजाम

नई अनाज मंडी के व्यापारी नवलकिशोर गुप्ता, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, सुरेश गर्ग, राजीव बंसल, सन्नी गोयल, जनित अग्रवाल, रिशू यादव, भोला गेरा आदि की ओर से मंडी स्थित शिव मंदिर में विशेष आरती का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद का इंतजाम किया गया था। यात्रा में श्रीगणेश, राधा-कृष्ण व शिव-पार्वती की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर,पवन सिंहल भट्टे वाले, बलवंत कौशिक,चंद्रशेखर गौतम, दीपक मुदगिल, भारत भूषण, ब्रिजेश अग्रवाल, दीपक सैनी, हेमंत राठी, सुभाष सैनी, मोहन तिवाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed