फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   loot

हाईवे पर राजस्थान के व्यापारी से लूट

Mon, 24 Feb 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
loot
नेशनल हाईवे पर राजस्थान के सब्जी व्यापारी को चार कार सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े लूट लिया। पीड़ित व्यापारी की शिकायत के बावजूद पुलिस कार सवार बदमाशों को गिरफ्तार नहंी कर सकी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राज्स्थान के जिला जयपुर के गांव हनपुरा निवासी अनिल चौधरी ने बताया कि वह टमाटर का थोक व्यापारी है तथा अपनी पिकअप गाड़ी में टमाटर लेकर भिवाड़ी देने के बाद वापस गांव लौट रहा था। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ओढ़ी गांव के समीप सेंट्रो कार में सवार होकर करीब चार बदमाशों ने पिकअप को रुकवाकर उसके साथ मारपीट की तथा हथियार दिखाकर उससे करीब 18 हजार रुपये की नककदी छीन ली। उसके शौर मचाने पर बदमाश कार में सवार होकर फरार हो गए। इसके बाद अनिल ने मामले की सूचना पुलिस को दी। बावल थाना पुलिस ने अनिल चौधरी की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

हाईवे पर नहीं है सुरक्षित सफर
हाईवे पर वाहन चालकों के साथ लूटपाट व छीना-झपटी की वारदातें कम नहीं हो रही है। पिछले पांच माह के दौरान करीब 8 लूट की बड़ी वारदातें हो चुकी हैं। जबकि बावल व कसौला थाना हाईवे पर ही स्थित है। पुलिस हाईवे पर दिनरात गश्त करने का दावा करती है। इसके बावजूद भी हाईवे पर वारदातों की सिलसिला थम नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed