फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Lok Sabha: Nitin Gadkari reached Kosli in Rewari of Haryana

Lok Sabha: रेवाड़ी के कोसली पहुंचे नितिन गडकरी, बोले- 10 साल तो ट्रेलर था, असली मूवी अब दिखाई देगी

Wed, 22 May 2024 08:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कोसली, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोसली, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 22 May 2024 08:30 PM IST
सार

नितिन गडकरी ने कहा कि जो कांग्रेस 60 साल में नहीं कर सकी वो मोदी के नेतृत्व में 10 साल में करके दिखाया। उन्होंने कहा कि हमने केवल स्मार्ट शहर नहीं बनाए, स्मार्ट विलेज भी बनाने हैं। 

विज्ञापन
Lok Sabha: Nitin Gadkari reached Kosli in Rewari of Haryana
नितिन गडकरी - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि जाति से जाट नहीं, लेकिन स्वभाव से हूं। 10 साल तो ट्रेलर था, असली मूवी अब दिखाई देगी। हमने केवल स्मार्ट शहर नहीं बनाए, स्मार्ट विलेज भी बनाने हैं। जो कांग्रेस 60 साल में नहीं कर सकी वो मोदी के नेतृत्व में 10 साल में करके दिखाया है। गडकरी रेवाड़ी की कोसली अनाज मंडी में बुधवार शाम 4:30 बजे जनसभा को संबोधित करने पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आपके क्षेत्र में हमारे प्रतिनिधियों ने काम करके दिखाए हैं। राव इंद्रजीत सिंह बताएं कि उन्होंने जब भी डिमांड की 1 हजार, 2 हजार, 5 हजार, 10 हजार करोड़ दिए। कभी मना नहीं किया। नितिन गडकरी ने अपने मंत्रालय की तरफ से हरियाणा में बिछाए गए हाईवे के जाल का जिक्र किया। ये सब किसके कारण हुआ।
विज्ञापन


क्या इसका श्रेय मुझे और मोदी जी को है, राव इंद्रजीत सिंह को है। नहीं इसका सही श्रेय जनता को है। आप अगर डाॅ. अरविंद शर्मा को चुनकर नहीं भेजते और मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं बनते तो क्या ये काम हो जाते, ये सब आपकी वजह से हुआ है। उन्होंने कहा कि वह एक ऐसे मंत्री हैं जो कहते हैं डंके की चोट पर करते हैं। ये देश सुखी समृद्ध बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस देश को दुनिया की शक्ति बनाना है। इस देश को विश्व गुरु बनाना है। इस देश को दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाना है। गडकरी ने कहा कि हरियाणा में 325 करोड़ रुपये की 12 बड़ी परियोजनाएं इसी क्षेत्र में हैं, जहां पर फ्लाईओवर बनेंगे। बहुत लंबी लिस्ट है।

डाॅ. अरविंद शर्मा और राव इंद्रजीत सिंह को देकर चला जाऊंगा। फिर ये आप लोगों के साथ शेयर करेंगे। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, तिजारा विधायक बाबा बालक नाथ, विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और रोहतक लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर अरविंद शर्मा मौजूद रहे।


ये चुनाव भारत की जनता का भविष्य तय करेगा : गडकरी
नितिन गडकरी ने कहा कि ये जो चुनाव होने वाला है, ये चुनाव राव इंद्रजीत सिंह या डॉ. अरविंद शर्मा के भविष्य का फैसला करने वाला नहीं है। ये चुनाव सही अर्थ में देश की जनता के भविष्य का फैसला करने वाला चुनाव हैं। देश के विकास के लिए दो चीजें आवश्यक हैं। एक तो सही ईमानदार नेता चाहिए और सही नीतियां चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed