{"_id":"68b8838c02326ad4d405de0e","slug":"lok-adalat-held-in-jail-register-checked-rewari-news-c-198-1-fth1001-225118-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जेल में लगी लोक अदालत, जांचे रजिस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जेल में लगी लोक अदालत, जांचे रजिस्टर
विज्ञापन
फोटो : 19रेवाड़ी। नशा मुक्ति केंद्र रेवाड़ी का दौरा करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवा
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी सचिव अमित वर्मा की तरफ से जिला जेल रेवाड़ी में लोक अदालत का आयोजन किया और इस दौरान उन्होंने वहां का औचक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तथा जेल में चलाए जा रहे क्लिनिक में रजिस्टर भी जांचें।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अमित वर्मा ने बताया कि कोई भी सजायाफ्ता कैदी अपनी अपील फाइल करना चाहते हैं तो उसका विवरण भी रजिस्टर में रहे तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को सूचना भिजवाए तथा जेल अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि उच्चतम न्यायालय द्वारा आमजन के लिए चलाए गए टोल फ्री नंबर 15100 पर कॉल करके फ्री कानूनी सहायता ली जा सकती है। इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने एक हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 चलाया हुआ है जिस पर आम जन किसी भी प्रकार के कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
सीजेएम अमित वर्मा ने नशा मुक्ति केंद्र रेवाड़ी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र के कार्यों की समीक्षा की। नशा मुक्ति केंद्र में जोगिंदर सिंह प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर एवं वोकेशनल काउंसलर ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र में 5 रोगी फिलहाल उपस्थित हैं।
उन्होंने बताया कि संदीपा काउंसलर द्वारा रोगियों की समय-समय पर काउंसिलिंग की जाती है तथा उन्हें नशा छोड़ने के प्रति जागरूक किया जाता है। इस दौरान अमित वर्मा ने सभी को नशा न करने के बारे में प्रेरित किया तथा उससे होने वाले नुकसान के बारे में उनको अवगत करवाया।
उन्होंने बताया कि लीगल एड द्वारा सीनियर सिटीजन, महिलाओं, बच्चों, अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों व तीन लाख से कम वार्षिक आय वाले सभी व्यक्तियों को निशुल्क में कानूनी सहायता दी जाती है। उन्होंने बताया कि अगर वे कोई भी कानूनी सहायता के लिए उपमंडल विधिक सेवा समिति या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में संपर्क कर सकता है।