{"_id":"5eadbf018ebc3e90571a339b","slug":"lockdawn-no-making-regulation-for-open-shop-rewari-news-rtk553342827","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीन जोन होने के बावजूद दुकानें खोलने पर नहीं बन सकी कोई ठोस नीति, ओड-ईवन को लेकर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीन जोन होने के बावजूद दुकानें खोलने पर नहीं बन सकी कोई ठोस नीति, ओड-ईवन को लेकर मंथन
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान बंद रेलवे रोड की दुकानें।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। तीन मई को लॉकडाउन 2.0 पूरा होने के बाद केंद्र सरकार की ओर इसे 14 दिन के लिए और बढ़ा दिया है, लेकिन ग्रीन जोन को राहत दी गई है। लेकिन वहीं दूसरी ओर प्रशासन दुकानों को खोलने को लेकर अभी तक कोई ठोस नीति नहीं बना सका है, हालांकि ओड-इवन से लेकर तमाम संभावनाओं पर मंथन किया जा रहा है। वहीं इसी बीच डेढ़ माह से बंद दुकानों को खोलने का इंतजार कर रहे व्यापारी चाहते हैं कि जल्द से जल्द इस पर निर्णय होना चाहिए। ताकि बंद बड़ी दुकानों में कुछ तो रोजगार शुरू हो सके। शनिवार को सरकार के हेल्पलाइन सेंटर पर 100 से अधिक कॉल दुकान खोलने को लेकर ही आई।
लॉकडाउन टू में प्रदेश भर में कुछ रियायतें दी गई थी, लेकिन जिले में ग्रामीण और आवासीय क्षेत्रों में दुकानें खोलने की अनुमति दी गई थी। इस पर पंजीकरण की शर्त लगा दी गई थी, जिसके तहत अधिकतर दुकानें खुल ही नहीं सकती थी। ऐसे लॉकडाउन 3.0 में छोटे दुकानदार और व्यापारी कोई नीति बनाकर दुकानें खोलने का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि रविवार को हरियाणा सरकार से गाइडलाइन जारी होने के बाद जिले में भी सोमवार शाम तक नई गाइडलाइन जारी हो सकती है।
शर्तें लगाएं लेकिन दुकान खोली जानी जरूरी
मोती चौक व्यापार मंडी के प्रधान रमेश मित्तल ने कहा कि छोटे व्यापारी परेशान हैं। केंद्र सरकार की ओर से भी गाइडलाइन जारी हो चुकी हैं, ऐसे में प्रशासन को ओड-इवन की बजाय शाम 6 बजे तक दुकाने खोलने का समय निर्धारित कर देना चाहिए। प्रत्येक दुकानदार सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने को तैयार है। शनिवार को डीसी ऑफिस में फोन किया था, नई गाइडलाइन तक इंतजार करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
सरकार की गाइडलाइन आने के बाद लिया जाएगा फैसला
रेवाड़ी एसडीएम कम इंसीडेंट कमांडर रविंद्र यादव ने कहा कि प्रशासन कोरोना संक्रमण को लेकर संवेदनशील है। दुकान खोलने को लेकर गाइडलाइन तैयार की जा रही है। रविवार को प्रदेश सरकार की ओर से गाइडलाइन जारी की जाएगी, उसके अनुसार ही सोमवार शाम तक शहर के लिए निर्णय लिया जाएगा। नई गाइडलाइन आने तक पहले जैसी स्थिति ही बनी रहेगी।