{"_id":"5e8a1b448ebc3e75d725ca4d","slug":"lockdawn-in-the-evening-refused-the-policein-barrier-rewari-news-rtk549693941","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कैसा लॉकडाउनः शाम ढलते ही पुलिस नाकों व चौराहों से हट जाती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कैसा लॉकडाउनः शाम ढलते ही पुलिस नाकों व चौराहों से हट जाती है
विज्ञापन
शहर के अग्रसैन चौक पर शाम आठ बजे के बाद पुलिस तैनात नहीं होने के चलते दौड़ते वाहन।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चल रहे लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए शहर के चौक-चौराहों पर नाकाबंदी कर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। लेकिन शाम को आठ बजे बाद के बाद शहर के बाहरी चौराहों से न केवल पुलिसकर्मी गायब हो जाते हैं, बल्कि अधिकतर बैरिकेट्स भी हटा दिए जाते हैं। ऐसे में लोगों का बेरोक-टोक आवागमन शुरू हो जाता है, जिससे लॉकडाउन बेमानी सा लगने लगा है। शाम के समय शहर की सड़कों खासकर शहर के हुडा बाईपास पर बाइकर्स का रेला देखा जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए प्रधानमंत्री के आह्वान 25 मार्च से देशभर में लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में बेवजह घूमने वालों व लॉकडाउन की सख्ती से पालन कराने के लिए विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। हालांकि पुलिसकर्मी बेवजह घूमने वालों को समझाने के साथ ही सख्ती से भी पेश आ रहे हैं। लेकिन शहर के कुछ चौराहों से शाम को आठ बजे के बाद न केवल पुलिस कर्मी गायब हो जाते हैं, बल्कि बैरिकेट्स को भी हटा दिया जाता है। ऐसे में आपराधिक किस्म के एवं बेवजह घूमने वाले लोगों की कोई रोक-टोक करने वाला नहीं होता। इससे ये लोग आसानी से न केवल आपराधिक वारदात को अंजाम देते हैं, बल्कि लॉकडाउन को भी उल्लंघन करते हैं।
2 मार्च शाम 7 बजे दिया जा चुका है वारदात को अंजाम
शहर के बाहरी चौराहों से पुलिस का नदारद होने से लॉकडाउन के कोई मायने नहीं रह जाते हैं। इसका फायदा आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले उठाते हैं। 2 मार्च को भी कसौला थाना क्षेत्र के गांव मुंडनवास में बुजुर्ग पर गोली चलाकर हत्या का प्रयास करने वालों ने भी पुलिस की इसी ढील का फायदा उठाया था। हालांकि सीआईए रेवाड़ी के प्रयासों से रात को ही दो आरोपियों को काबू कर लिया गया था। लेकिन इसके बाद लॉकडाउन में पुलिस की नाकाबंदी पर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन
शहर के अंदर है चौकसी
ऐसा भी नहीं है कि शहर में लॉकडाउन बेअसर है। शहर के अंदरूनी हिस्सों में पुलिस काफी मुस्तैैदी से बेवजह घूमने वालों पर शिकंजा कस रही है। रात को भी चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात दिखाई देते हैं।
इन चौराहों पर दिखी है लापरवाही
जिन चौराहों पर शाम को लोगों के आवागमन को आसान बना दिया जाता है। उनमें राव अभयसिंह चौक, पोसवाल चौक, कालाका रोड पर पंडित भगवत दयाल शर्मा चौक, पायलट चौक, बावल रोड पर रणबीर हुड्डा चौक, नारनौल रोड पर गोपालदेव चौक, बनीपुर चौक, कसौला चौक, खंडोडा बार्डर व जयसिंहपुर खेड़ा बार्डर शामिल हैं।