{"_id":"6681b4e35b3cadefcd035534","slug":"lock-of-church-broken-for-prayer-rewari-news-c-198-1-rew1001-206238-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: प्रार्थना के लिए चर्च का तोड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: प्रार्थना के लिए चर्च का तोड़ा ताला
Mon, 01 Jul 2024 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 01 Jul 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। सर्कुलर रोड स्थित कनोड़ गेट के पास रविवार को जमकर हंगामा हो गया। दरअसल, चर्च के कंपाउंड में रहने वाले लोग चर्च मे प्रार्थना करने के लिए सुबह के समय जब गए तो उन्हें ताला लगा हुआ मिला। इस दौरान उन्होंने चर्च के फादर को फोन किया तब बताया गया कि वह अभी मौके पर मौजूद नहीं हैं। इस पर लोगों ने ताला तोड़ दिया। जब कुछ समय बाद चर्च के फादर पहुंचे तो उन्होंने मौके पर पुलिस बुला ली और बताया कि चर्च का ताला तोड़ा गया है। इस दौरान कंपाउंड में रहने वाले लोगों ने बताया कि चर्च की तरफ से उनसे किराया मांगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह किराया नहीं देंगे। फिलहाल पुलिस ने जैसे तैसे मामला शांत करवाया है।