फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Litterateur Gopal Vashishtha received honour

Rewari News: साहित्यकार गोपाल वशिष्ठ को मिला सम्मान

Mon, 19 Feb 2024 10:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 19 Feb 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Litterateur Gopal Vashishtha received honour
दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में रचनाधर्मिता एवं मंच संचालन के लिए साहित्यकार गोपाल व​शिष्ठ को स
रेवाड़ी। अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन की ओर से दिल्ली स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय साहित्य परिषद के महामंत्री व जैन पब्लिक स्कूल के हिंदी विभागाध्यक्ष रंगकर्मी साहित्यकार गोपाल वशिष्ठ को अमृत-कुंभ सम्मान से अलंकृत किया गया। उन्हें यह सम्मान रचनाधर्मिता और मंच संचालन के लिए दिया गया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ व असम, मिजोरम, नागालैंड एवं अंडमान निकोबार के निवर्तमान राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी ने वशिष्ठ के संचालन और हिंदी सेवा की सराहना की। फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश वत्स ने बताया कि अमृत-कुंभ सम्मान के लिए देश के विभिन्न प्रांतों से 3500 प्रविष्टियां प्राप्त हुई थी। प्रतिनिधि मंडल ने श्रेष्ठ रचनाओं को कसौटी पर खरा पाया। अंतिम चरण में करीब 50 रचनाएं शामिल की गईं जिसमें गोपाल वशिष्ठ की रचना उल्लेखनीय रही। मुख्य अतिथि प्रो. जगदीश मुखी ने कहा कि हिंदी आत्मा की भाषा है। इसे उच्च मुकाम तक पहुंचाने में मीडिया, हिंदी फिल्मों के साथ-साथ कर्मठ शिक्षकों का योगदान महत्वपूर्ण है। हिंदी की वैश्विक पहचान के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व मंत्री सुषमा स्वराज और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का योगदान अतुलनीय है। हिंदी भविष्य की भाषा है और देश के सांस्कृतिक उत्थान के लिए इसका उत्थान आवश्यक है। कार्यक्रम में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, चंडीगढ़ आदि के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed