फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   liqur rodways rtd employee mueder

शराब पीने के विवाद में साथियों ने रोडवेज के रिटायर्ड कर्मी के सिर में चोट मार कर दी हत्या

Wed, 12 Aug 2020 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
liqur  rodways rtd employee mueder
शहर की सुभाष बस्ती में मंगलवार रात को शराब पीने के दौरान हुए विवाद में दो लोगों ने हरियाणा रोडवेज के सेवानिवृत्त चुतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ततारपुर निवासी 63 वर्षीय सूरजभान की हत्या कर शव को गली में फेंक दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची रामपुरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत में दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मानसिक रूप से परेशान सुरजभान गांव में अकेला रहता था तथा वह पिछले कई दिनों से घर से लापता था। बुधवार सुबह सुभाष बस्ती की गली में शव पड़ा देखकर आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। बताया जाता है कि मंगलवार देर रात सूरजभान अपने दो अन्य साथियों अशोक व तेजसिंह के साथ बस्ती में किराए के लिए बनाए गए मकान के कमरे में शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर तीनों में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि साथियों ने सूरजभान के सिर पर वार कर दिया। सिर पर हुए हमले में मौत होने के बाद सूरजभान के शव को गली में फेंक दिया।
विज्ञापन

रामपुरा थाना प्रभारी नीरज ने बताया कि मृतक की पत्नी लाली देवी की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को काबू कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed