फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Linking old age pension with income is a joke: Abhay

बुजुर्गों की पेंशन को आय से जोड़ना भद्दा मजाक : अभय

Thu, 24 Feb 2022 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Linking old age pension with income is a joke: Abhay
बावल में आयोजित समारोह में कार्यकर्ताओं के साथ इनेलो नेता अभय चौटाला। - फोटो : Rewari
बावल। डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में इनेलो की ओर से हलकास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में ऐलनाबाद से विधायक एवं प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने अपनी बात रखते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने बुजुर्गों की पेंशन को उनकी आय में जोड़ना भद्दा मजाक है। उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए जोन स्तर के प्रभारियों को गांव-गांव और घर-घर जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल ने पेंशन के रूप में बुजुर्गों को सम्मान देने का काम किया मगर बीजेपी और जेजेपी ने 5100 रुपये पेंशन देने का वादा करके सत्ता तो हथिया ली, मगर अब पेंशन काटने का काम कर रही है। इनका बस चले तो ये पेंशन काट दें मगर इनेलो बुजुर्गों की पेंशन कभी कटने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को देश में वापस लाने की जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए। जनता इस सरकार से परेशान है। इस दौरान दो दर्जन युवाओं को विधायक और प्रदेशाध्यक्ष नफेसिंह राठी ने पटका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सम्मेलन को जिला प्रभारी व बीसी सेल के प्रदेश संयोजक नरेंद्र प्रजापति, जिला प्रधान डॉ. राजपाल यादव, एससी सैल के प्रधान महासचिव संपतराम डहनवाल, इसी सेल के जिला संयोजक जगदीश प्रसाद डहीनवाल, युवा प्रधान नीरज डहनवाल, किसान सेल संयोजक सुमेर सिंह बनीपुर, विनोद शर्मा बावल, बीसी सेल संयोजक हीरालाल सैनी बावल ने भी संबोधित किया, जबकि शहरी प्रधान बावल उर्मित ठक्कर, वरुण गांधी शहरी प्रधान, महिला प्रधान कमला शर्मा, श्रमिक प्रकोष्ठ संयोजक सतपाल यादव बिठवाना आदि मौजूद रहे। सम्मेलन में मंच संचालन प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट रजवंत डहीनवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed