{"_id":"684730e8e1db93a0cb0ae383","slug":"lights-will-be-installed-on-bhadawas-overbridge-at-a-cost-of-rs-80-lakh-rewari-news-c-198-1-rew1001-220862-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: भाड़ावास ओवरब्रिज पर 80 लाख रुपये से लगेंगी लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: भाड़ावास ओवरब्रिज पर 80 लाख रुपये से लगेंगी लाइट
Tue, 10 Jun 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 16भाड़ावास फाटक पर बना ओवरब्रिज। संवाद
संवाद न्यूज ऐजेंसी
रेवाड़ी। भाड़ावास रेलवे ओवरब्रिज पर लाइट लगाने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इस पर 80 लाख रुपये खर्च होंगे। लाइट लगाने के लिए टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ओवरब्रिज के दोनों तरफ सड़क तैयार हो गई है।
इन सड़कों पर जल्द ही आवाजाही शुरू हो सकती है। रेलवे की तरफ से जो ओवरब्रिज का कार्य बचा था, वह भी लगभग पूरा हो चुका है। एक साइड का हिस्सा फिलहाल अभी खोल दिया गया है, जिससे लोग आ जा रहे हैं।
सड़क के बीच में डिवाइडर लगाने का कार्य भी लगभग अब पूरा हो चुका है। अभी अंडरपास का कार्य होना बाकी है। अंडरपास को रेलवे पटरी के नीचे से पहले ही खोदा जा चुका था।
विज्ञापन
अभी अंडरपास को बनाने का कार्य शुरू किया जाना है। इस कार्य में समय लगेगा। फिलहाल ओवरब्रिज का कार्य पूरा होता हुआ अभी नजर आ रहा है। इसके साथ ही ओवरब्रिज के दोनों तरफ सर्विस रोड को लेकर पैमाइश का कार्य पूरा हो चुका है।
सर्विस रोड बनाने को लेकर भी प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इसे लेकर फाइल ऊपर भेजी जा चुकी है। अब सिर्फ केवल मंजूरी का इंतजार है।
दिसंबर 2021 में शुरू हुआ था कार्य
एचएसआरडीसी की ओर से दिसंबर 2021 में निर्माण कार्य शुरू किया गया था। अधिकारियों के अनुसार प्रोजेक्ट की डेडलाइन जून-2023 थी, मगर काम देरी से शुरू होने के चलते और देरी होती गई। फिर इसकी डेडलाइन सितंबर 2024 बताई जा रही थी लेकिन इस अवधि में काम पूरा नहीं हुआ। अब जुलाई तक कार्य पूरा होने की संभावना है।
लोगों को आने-जाने में होती है काफी परेशानी
इस रोड पर बावल हल्के के 35 गांव पड़ते हैं। यह गांव जाटूवास गांव से खंडोड़ा गांव तक हैं। लोगों का कहना है कि छोटे-मोटे काम के लिए रेवाड़ी जाना पड़ता है और रेवाड़ी जाने का एकमात्र यही रास्ता है। यहां की 4 कॉलोनी कंपनीबाग, हंस नगर, न्यू आदर्श नगर व परशुराम कॉलोनी की 5 हजार की आबादी प्रभावित होगी। यहां के लोगों का विभिन्न कामों से यहां आना-जाना रहता है। एक साइड खोलने के कारण काफी हद तक राहत मिली है।
वर्जन
भाड़ाबास ओवरब्रिज पर 80 लाख रुपये की लागत से लाइट लगाई जाएगी। यह कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। ओवरब्रिज का कुछ कार्य बाकी है जो जल्द पूरा किया जाएगा। दोनों साइड की सड़क बन चुकी है।-संजय, एसडीओ, एचएसआरडीसी।