फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   lifting capacity of pump house will be increased more than 200 cusecs of canal water will be available.

Rewari News: रेवाड़ी के लिए खुशखबरी, पंप हाउस की लिफ्टिंग क्षमता बढ़ाई जाएगी, 200 क्यूसिक से अधिक मिलेगा नहरी पानी

Fri, 28 Apr 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 28 Apr 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
lifting capacity of pump house will be increased more than 200 cusecs of canal water will be available.
शहर के दिल्ली रोड स्थित पंप हाउस।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में सिंचाई विभाग की ओर से जवाहर लाल नेहरू कैनाल पर मौजूद पंप हाउस की लिफ्टिंग क्षमता बढ़ाने के लिए सरकार की तरफ से 26 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। इस बजट से अधिक नहरी पानी उपलब्ध कराने के लिए रेवाड़ी जिला में मौजूद सालावास पंप हाउस की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इससे जिले को 200 क्यूसेक अधिक नहरी पानी मिलेगा।
सिंचाई विभाग की तरफ से जिले को नहरी पानी उपलब्ध कराने के लिए सालावास स्थित पंप हाउस को अपग्रेड किया जाएगा। यहीं से रेवाड़ी की जवाहर लाल नेहरू कैनाल पानी को लिफ्ट करके आगे पहुंचाया जाता है। फिलहाल इस पंप हाउस की क्षमता लगभग 550 क्यूसेक पानी को लिफ्ट करने की है। चूंकि गर्मियों के सीजन में पानी की मांग बहुत अधिक बढ़ जाती है। इसके मुकाबले में लिफ्टिंग क्षमता कम होने से अधिक मात्रा में नहरी पानी उपलब्ध नहीं होता।
विज्ञापन

इसकी एक बड़ी वजह सिंचाई विभाग के सालों पुराने लिफ्टिंग सिस्टम उपकरण हैं, जिनकी लंबे समय न केवल क्षमता बढ़ी अपितु अन्य तकनीकी भी पुरानी है। वहीं बारिश के दिनों में पर्याप्त मात्रा में नहरों में पानी होने के बावजूद भी नहरों में अधिक मात्रा में लिफ्ट करके पहुंचाना संभव नहीं हो पाता था। वहीं नहरी पानी की मात्रा बढ़ाने की मांग भी सालों से चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
सभी पंप हाउस को किया जाएगा अपग्रेड
सिंचाई विभाग की तरफ से जिले के सालावास गांव स्थित पंप हाउस की मोटरों की क्षमता बढ़ाने के साथ लिफ्टिंग पैनलों को पूरी तरह बदला जाएगा। फिलहाल इन मोटरों की क्षमता कम है और इस बजट के तहत इन सभी की क्षमता दोगुनी की जाएगी। अभी रेवाड़ी को लगभग 550 क्यूसेक नहरी पानी मिल रहा है और इस काम के पश्चात जिले को मिलने वाली पानी की मात्रा 200 क्यूसेक बढ़कर 750 क्यूसेक तक हो जाएगी।


न मोटर जलेगी और न पैनल खराब होंगे
सिंचाई विभाग की तरफ से नहरों में पानी आने के बाद 24 घंटे लिफ्टिंग सिस्टम को चालू रखा जाता है। फिलहाल जिले के 96 पंप हाउसों में पुरानी मोटर हैं। इसकी वजह से इनमें खराबी से लेकर इनके जलने के भी केस अधिक हैं। नए प्रोजेक्ट के तहत सिंचाई विभाग की तरफ से जिन मोटर का प्रपोजल तैयार किया है वे न केवल मौजूदा से दोगुनी क्षमता की होंगी अपितु वह जलेंगी भी नहीं। इसके अतिरिक्त पूरे पैनल सिस्टम को भी बदला जाएगा जिससे करंट का डर भी नहीं रहेगा। इससे कई बार उपकरणों के खराब होने के साथ कर्मचारियों लिए भी जोखिम बना रहता था।



जिले को मिलने वाले पानी की मात्रा को बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से 26 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हो चुका है। इसके लिए सभी टेंडर प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया गया और जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी हो जाएगी। सालावास पंप हाउस की लिफ्टिंग क्षमता बढ़ाने पर काम किया जाएगा। यह कार्य अगले साल मार्च 2024 तक पूरा हो जाएगा।
- अमर मलिक, एक्सईएन, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed