फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Lift will be installed at Rs 32.31 lakh

Rewari News: 32.31 लाख रुपये से लगाई जाएगी लिफ्ट

Mon, 15 Apr 2024 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 15 Apr 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Lift will be installed at Rs 32.31 lakh
रेवाड़ी। सिविल अस्पताल के पास निर्माणाधीन फुट ओवर ब्रिज। संवाद
रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल को ट्राॅमा सेंटर से जोड़ने वाले फुटओवरब्रिज(एफओबी) में लिफ्ट लगाने का कार्य बीच में बजट के अभाव में बंद हो गया था। वहीं अब लिफ्ट के लिए 32.31 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। दरअसल मंजूरी के लिए विभाग की तरफ से बजट बनाकर भेजा था। मंजूरी मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एफओबी का बाकी कार्य पहले ही पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

एफओबी में लिफ्ट लगने के बाद नागरिकों के लिए ट्राॅमा सेंटर से नागरिक अस्पताल का सफर सुगम हो जाएगा। फुट ओवरब्रिज में लिफ्ट का खाका पहले ही तैयार किया जा चुका था। अब लिफ्ट लगाने का कार्य पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की इलेक्ट्रिक विंग की ओर से किया जाएगा। एफओबी के लिए लिफ्ट की कुछ सामग्री पहले ही आ चुकी थी, लेकिन तकनीकी फाल्ट के चलते बजट में देरी हुई। अब लिफ्ट लगने के बाद लोगों को एफओबी की पूर्णतया सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन

एफओबी का कार्य मई-2023 में पूरा होना था, लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से एफओबी कार्य पूरा करने में तत्परता नहीं दिखाई गई। जिस वजह से कार्य लंबा खींचता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफओबी के बनने से ट्राॅमा सेंटर से नागरिक अस्पताल तक आवागमन के लिए पैदल पथपार तो शुरू हो चुका है, लेकिन लिफ्ट तैयार नहीं होने से अभी भी मरीजों को सर्कुलर रोड से स्ट्रेचर पर ले जाया जा रहा है। लोग कई महीनों से एफओबी में लिफ्ट लगने का इंतजार कर रहे हैं। 2023 फरवरी माह में स्ट्रक्चर जोड़ने के बाद सीढ़ियां और टिनशेड का कार्य किया गया था। एफओबी के दोनों ओर सुरक्षा के लिए जालियां भी लगाई जा चुकी हैं।
इंसेट

लिफ्ट से शिफ्ट हो सकेंगे मरीज
एफओबी पर चढ़ने के लिए ट्रामा सेंटर और नागरिक अस्पताल के दोनों ओर बनी दो-दो लिफ्ट में एक लिफ्ट से स्ट्रेचर से मरीजों को शिफ्ट किया जाएगा। दूसरी लिफ्ट दिव्यांगों और अन्य मरीजों के लिए होगी। बाकी लोग सीढि़यों का इस्तेमाल करके ट्राॅमा सेंटर व नागरिक अस्पताल में आवागमन कर सकते हैं। 2019 में फुट ओवरब्रिज को मंजूरी मिली थी। अस्पताल और ट्राॅमा सेंटर के बीच शहर का प्रमुख सर्कुलर रोड पड़ता है। ट्रामा सेंटर में उपचार के बाद भर्ती करने के लिए मरीजों को नागरिक अस्पताल में शिफ्ट करना पड़ता है। मौत होने की स्थिति में शवों को भी ट्रामा सेंटर से अस्पताल ले जाया जाता है।

------------------
वर्जन
एफओबी में लिफ्ट लगाने के कार्य की जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है। लिफ्ट का कार्य पूरा होने पर मरीजों को ट्रामा से नागरिक अस्पताल में आने की सुविधा मिल जाएगी।- डॉ. सुरेंद्र यादव, सीएमओ रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed