फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Leprosy is no longer incurable: Dr Neeraj

कुष्ठ रोग लाइलाज नहीं रह गया : डॉक्टर नीरज

Sat, 31 Jan 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 31 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Leprosy is no longer incurable: Dr Neeraj
रेवाड़ी। आईएमए की तरफ से राष्ट्रीय कुष्ठ रोग विरोधी दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में टीम के प्रधान डॉ. नीरज यादव के साथ डॉ. कृतिका पांडे, डॉ. रेखा यादव, डॉ. मनीष कुमार एवं डॉ. भावना बुराड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डॉक्टर नीरज यादव ने वर्ष 2026 की थीम का उल्लेख करते हुए कहा कुष्ठ रोग लाइलाज नहीं है असली चुनौती बीमारी नहीं बल्कि उससे जुड़ा सामाजिक कलंक है। उन्होंने देकर कहा कि सही जानकारी समय पर इलाज और सकारात्मक दृष्टिकोण से कुष्ठ रोग को समाज से पूरी तरीके से समाप्त किया जा सकता है
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना, यह स्पष्ट करना कि यह पूरी तरह इलाज योग्य बीमारी है, तथा इससे जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों और कलंक को दूर करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर रेखा यादव ने कहा कि भारत सरकार द्वारा कुष्ठ रोग के उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम तथा स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान जैसे राष्ट्रीय स्तर के अभियान निरंतर चलाए जा रहे हैं, जिनका लक्ष्य समय पर पहचान, उपचार और समाज में स्वीकार्यता को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed