{"_id":"69c42507d6ee69928c0e837d","slug":"legal-awareness-camp-held-at-school-children-provided-with-information-rewari-news-c-198-1-rew1001-235665-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: स्कूल में लगा कानूनी जागरूकता कैंप, बच्चों को दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: स्कूल में लगा कानूनी जागरूकता कैंप, बच्चों को दी जानकारी
Thu, 26 Mar 2026 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। कैंप में विद्यार्थियों को कानूनी जानकारी के महत्व के बारे में जानकारी देते सीजेएम अम
रेवाड़ी। बुधवार को गांव खोल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कानूनी जागरूकता कैंप आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम अमित वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कैंप में लीगल लिटरेसी सेल के जिला समन्वयक प्रदीप ने विद्यार्थियों को कानूनी जानकारी के महत्व के बारे में बताया।
कार्यक्रम के दौरान सीएसआर योजना के तहत महिंद्रा कंपनी के सहयोग से बच्चों को स्कूल बैग और स्टेशनरी भी वितरित की गई। आमजन मुफ्त कानूनी जानकारी प्राप्त करने के लिए उच्च न्यायालय के टोल फ्री नंबर 15100 और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी के हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 पर कॉल कर सकते हैं। इस अवसर पर बावल ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी अशोक नांदल, स्कूल के प्रधानाचार्य राजपाल, महिंद्रा से अमित संगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।