{"_id":"659ae30abafb20bd8a0e7366","slug":"left-teachers-will-get-training-rewari-news-c-198-1-rew1001-8331-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: छूटे शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: छूटे शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण
Sun, 07 Jan 2024 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हरियाणा कर्मयोगी मिशन के तहत शिक्षा विभाग के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस दौरान उन्हें नैतिक व्यवहार और मूल्य सिद्धांत का पाठ पढ़ाया गया। अब शिक्षा विभाग ने प्रशिक्षण से वंचित शिक्षकों और कर्मचारियों की रिपोर्ट मांगी है। खंड शिक्षा अधिकारियों को यह रिपोर्ट 8 जनवरी तक देनी होगी। रिपोर्ट के आधार पर प्रशिक्षण से वंचित कर्मचारियों को तिथि और स्थान तय कर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
हरियाणा कर्मयोगी मिशन के तहत जिले में शिक्षा विभाग के शिक्षकों और कर्मचारियों का प्रशिक्षण तीन जनवरी को संपन्न हो चुका है। एक बैच में 30 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से अब विभाग की नजर उन कर्मचारियों पर है जो किसी कारण से प्रशिक्षण से वंचित रह गए हैं। दरअसल, हरियाणा कर्मयोगी मिशन सरकार के लिए काफी अहम है। खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल इसे जमीनी स्तर पर लाना चाहते हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग जागरूक हो सकें और अपने अधिकारों को जान सकें।