फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Lecture on cervical cancer organized at IGU

Rewari News: आईजीयू में सर्वाइकल कैंसर पर व्याख्यान आयोजित

Fri, 28 Mar 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 28 Mar 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Lecture on cervical cancer organized at IGU
फोटो : 23आईजीयू में आयोजित व्याख्यान में पहुंचने पर मुख्य वक्ताओं का स्वागत करते स्टाफ।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की यूथ रेडक्रॉस इकाई की तरफ से ब्रेस्ट एंड सर्वाइकल कैंसर विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का नेतृत्व डॉ. समृद्धि ने किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. जयप्रकाश सीनियर कंसल्टेंट व सर्जन ऑनकोलॉजी और डॉ. ज्योति पन्नू रहीं। समन्वयक डॉक्टर समृद्धि ने मुख्य वक्ताओं को पौधा देकर स्वागत किया एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। यूथ रेड क्रॉस काउंसलर डॉ. जसविंदर सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। मुख्य वक्ता डॉ. ज्योति पन्नू ने सभी विद्यार्थियों को ब्रेस्ट एवं सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारी के बारे में जागरूक किया। डॉ. जयप्रकाश ने कैंसर से संबंधित रोकथाम और उपचार के बारे में बताया। डॉ. समृद्धि ने कहा कि इस प्रकार के व्याख्यान के द्वारा युवाओं को जागरूक किया जा सकता है। मंच संचालन छात्रा कनक द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. भारती, जसविंदर व यूथ रेड क्रॉस इकाई के सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed