फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Law and order collapse under BJP-JJP government

Rewari News: भाजपा-जजपा सरकार में कानून व्यवस्था चरमराई

Tue, 27 Feb 2024 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Law and order collapse under BJP-JJP government
रेवाड़ी। भाजपा-जजपा की गठबंधन सरकार के दौरान प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। यह कहना है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महाबीर मसानी का। इनेलो प्रदेश अध्यक्ष की हत्या पर उन्होंने गहरा रोष प्रकट करते हुए कहा कि सरकार ने पुलिस को बदमाशों को पकड़ने की बजाए बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए व खुद की सुरक्षा में लगा रखा है। विपक्ष बार-बार प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को चेता चुका है, लेकिन फिर भी मौजूदा सरकार इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा में हर रोज हत्या, गोलीबारी, फिरौती, अपहरण और बलात्कार के मामले जिस तरह से सामने आ रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था ठप हो चुकी है। और हरियाणा जंगलराज की तरफ बढ़ चुका है। जो प्रदेश पूर्ववर्ती हुड्डा सरकार के समय में विकास प्रदेश के रूप में जाना जाता था, उसकी पहचान आज देश में अपराध प्रदेश के रूप में बन चुकी है। जोकि बेहद चिंता का विषय है। महाबीर मसानी ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि व परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि परिवारजनों को ये कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed