{"_id":"6448182f01bb64a396090ef8","slug":"last-farewell-to-flight-lieutenant-dr-deepika-with-moist-eyes-rewari-news-c-17-1-133569-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेवाड़ी की फ्लाइट लेफ्टिनेंट डाॅ. दीपिका को नम आंखों से अंतिम विदाई, पिता ने दी मुखाग्नि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेवाड़ी की फ्लाइट लेफ्टिनेंट डाॅ. दीपिका को नम आंखों से अंतिम विदाई, पिता ने दी मुखाग्नि
Tue, 25 Apr 2023 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 25 Apr 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
फ्लाइट लेफ्टिनेंट डॉ. दीपिका यादव के पार्थिव शव को मार्च पास्ट की सलामी देते सेना के जवान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली (रेवाड़ी)। वायुसेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट डॉ. दीपिका यादव का पार्थिव शव मंगलवार को उनके पैतृक गांव गुरावड़ा में पहुंचा। शव गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों ने दीपिका अमर रहे के नारों से आकाश को गुंजायमान कर दिया। अंतिम दर्शनों के लिए गुरावड़ा सहित आसपास के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। अंतिम संस्कार में पिता चरतसिंह ने मुखाग्नि दी।
डॉ. दीपिका यादव वर्तमान में असम में तैनात थीं। वहीं पर सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। डॉ. दीपिका एमबीबीएस करने के बाद वर्ष 2021 में वायुसेना में जिले की पहली फ्लाइट लेफ्टिनेंट बनीं थीं। वह दो बहनों में बड़ी थीं। छोटी बहन पढ़ाई कर रही है। शनिवार को आसाम में तेजपुर के पास सड़क दुघर्टना में हुई मौत के बाद मंगलवार को पार्थिव शव गांव पहुंचते ही ग्रामीण अपनी होनहार लाडली के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। अंतिम संस्कार के समय गांव का माहौल गमगीन था। दीपिका के पार्थिव शरीर के साथ आए वायु सेना के अधिकारी तेजसिंह, मनसुख वराजविंदर पाटिल, रोहड़ाई थानाधिकारी सहित अन्य ग्रामीणों ने भावभीनी विदाई दी।