फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   last day 4210 people filled the enrolment

आखिरी दिन 4210 लोगों ने भरे पर्चे

Sun, 20 Sep 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Sun, 20 Sep 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
जिला परिषद, रेवाड़ी और बावल ब्लॉक के पंचायती राज चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया शनिवार को पूरी कर ली गई। पंचायती राज अधिनियम में किए गए संशोधन पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से लगाई रोक का पूरा असर नामांकन के अंतिम दिन दिखा।
विज्ञापन


जिला परिषद हो या ब्लॉक समिति, पंच और सरपंच, सभी के लिए नामांकन भरने वालों की काफी भीड़ रही। चुनावी मैदान में उतरने के लिए एक ही दिन 4210 लोगों ने नामांकन भरे हैं। जिला परिषद सदस्य के चुनाव के लिए अंतिम दिन 116 उम्मीदवारों ने नामांकन किया।
विज्ञापन


 15 सितंबर से शुरू हुई नामांकन में यदि हर दिन का आंकड़ा देखा जाए तो यह सबसे ज्यादा रहा। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से नई शर्तों पर रोक लगाना माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 क्योंकि अनपढ़ भी नामांकन भर सके हैं। जिला परिषद के 18 वार्डों के लिए कुल 263 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। खास बात यह है कि 2010 में हुए जिला परिषद सदस्य चुनाव से इस बार नामांकन ज्यादा हुए हैं।

पिछले चुनाव में 16 वार्डों के लिए 93 नामांकन पत्र ही जमा हुए थे। इनमें एक रिजेक्ट हुआ था। जबकि 38 ने नाम वापस ले लिए थे। मुकाबला 54 के बीच ही था।

आखिरी दिन 252 ने भरा ब्लॉक समिति सदस्य के लिए नामांकन
रेवाड़ी ब्लॉक समिति सदस्य के चुनाव के लिए आखिरी दिन 109 नामांकन पत्र जमा हुए। यहां कुल 203 नामांकन भरे गए। जबकि बावल में आखिरी दिन जमा हुए नामांकन पत्रों की संख्या 143 रही।

यहां भी कुल 210 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। रेवाड़ी ब्लॉक में आखिरी दिन सरपंची के लिए 554 और पंच पद के लिए 1477 लोगों ने नामांकन पत्र भरे। ब्लॉक में सरपंची के लिए कुल नामांकनों की संख्या 867 और पंचों के लिए कुल नामांकनों की संख्या 1948 हो गई।

 इसी प्रकार बावल ब्लॉक में आखिरी दिन सरपंच पद के लिए 491 और पंच के लिए 1320 नामांकन भरे गए। जबकि यहां सरपंची के लिए कुल नामांकन 692 और पंच पद के लिए 1578 नामांकन हुए हैं।

लघु सचिवालय में लगी रही भीड़
जिला परिषद के नामांकन लघुसचिवालय में भरे गए। आखिरी दिन यहां काफी भीड़ रही। दोपहर बाद तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए गए। हाल यह हुआ कि भीड़ की संभावना को लेकर प्रशासन ने पहले ही नामांकन पत्र जांच का स्थान बदल दिया था।

यहां पहले एडीसी ऑफिस के कॉन्फ्रेंस रूम में नामांकन पत्रों की पड़ताल हो रही थी। शनिवार को लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस रूम में इसकी व्यवस्था की गई। नामांकन भरने आए उम्मीदवार जुलूस के साथ पहुंचे और शक्ति प्रदर्शन किया।

यह भी जानिए
जिला परिषद सदस्य: 18

पंचायत समिति:
ब्लॉक    पंचायत समिति सदस्य
बावल-    25
रेवाड़ी-    30

ग्राम पंचायत:

ब्लॉक     ग्राम पंचायत
बावल    95
रेवाड़ी    93


बदली छंटनी की तारीख
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डा. यश गर्ग ने बताया कि जिला परिषद एवं प्रथम चरण के चुनाव के तहत प्राप्त हुए नामांकन पत्रों की छंटनी के कार्य की तारीख बदल दी गई है। अब छंटनी का कार्य 21 सितंबर की बजाए 22 सितंबर को किया जाएगा।


आगे क्या:
24 सितंबर को दोपहर बाद तीन बजे तक नामांकन वापसी की प्रक्रिया होगी। इसके बाद इसी दिन प्रत्याशियों को सिंबल दिए जाएंगे। 4 अक्टूबर को पहले चरण का मतदान होगा। मतदान के बाद मतों की गिनती शुरू कर दी जाएगी। जिला परिषद व ब्लॉक समिति सदस्यों के चुनावों के मतों की गणना 21 अक्टूबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed