फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Last date to apply for Mahavir Award tomorrow

Rewari News: महावीर अवाॅर्ड के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि कल

Tue, 30 Jul 2024 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 30 Jul 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Last date to apply for Mahavir Award tomorrow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। भगवान महावीर फाउंडेशन की ओर से 28वें महावीर अवाॅर्ड के लिए चार क्षेत्रों क्रमश: अहिंसा और शाकाहार, शिक्षा, दवा व समुदाय और सामाजिक सेवा में आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। प्रत्येक क्षेत्र में विजेता को 10 लाख रुपये, एक प्रशस्ति पत्र और एक स्मृति चिह्न प्रदान किया जाएगा।


डीसी ने बताया कि इस अवार्ड के लिए गरीब तबके व समाज के लिए सेवाएं देने वाले संस्थान और लोग आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत अहिंसा और शाकाहार, शिक्षा, दवा व समुदाय और सामाजिक सेवा के अवार्ड दिए जाएंगे। इन पुरस्कारों के लिए विजेताओं का चयन भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एमएन वेंकटा चालिहा की अध्यक्षता में न्यायपीठ द्वारा किया जाता है। प्रत्येक अवार्ड में 10 लाख रुपये, एक प्रशस्ति पत्र व एक स्मृति चिन्ह दिया जाएगा। इसके लिए नागरिक 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। है। अवार्ड के लिए निर्धारित आवेदन पत्र को भरकर डाक द्वारा भगवान महावीर फाउंडेशन, सियाट हाउस, 961, पूनमल्ली हाई रोड, पुरासावाल्कम, चेन्नई, तमिलनाडु-600084 अथवा ई-मेल के माध्यम से भिजवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए भगवान महावीर फाउंडेशन की वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed