फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   land head rod seven accused

जमीनी विवाद में सिर पर रॉड मारकर हत्या के मामले में सातवां आरोपी गिरफ्तार

Tue, 11 Aug 2020 10:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
land head rod seven accused
खोल थाना पुलिस ने जमीनी विवाद में एक युवक के सिर में लोहे की रॉड मारकर हत्या करने के मामले में सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सीहा निवासी सूबेसिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सीहा निवासी भोलूराम ने अपनी जमीन अपने परिवार के लोगों को बेची थी, जिसे अभी भोलूराम ही बिजाई कर रहा था। 14 अप्रैल को सूबे सिंह अपने परिवार के साथ खरीदी जमीन की जुताई करने के लिए आया था, जिसको लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। झगड़े के दौरान किसी ने भोलूराम के सिर में लोहे की रॉड से चोट मारी। सिर में गंभीर चोट लगने से भोलूराम वहीं गिर गया। परिवार के सदस्य उसे रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर में लेकर गए, जहां डॉक्टर ने भोलूराम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने भोलूराम के बेटे महिपाल की शिकायत पर मामला दर्ज करके मामले में कल सातवें आरोपी सूबेसिंह को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस छह आरोपियों ओम प्रकाश, लीलूराम, अभयसिंह, रोहताश, महेंद्र व अनीता को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed