फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Kuldipak family extinguished by the martyrdom of Juddi's son in Kulgam, South Kashmir

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में जुड्डी के लाल की शहादत से बुझा परिवार का कुलदीपक

Fri, 29 Jan 2021 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Kuldipak family extinguished by the martyrdom of Juddi's son in Kulgam, South Kashmir
शहीद दीपक की पत्नी पिंकी को ढांढस बंधाती महिलाएं। संवाद - फोटो : Rewari
कोसली। सैनिकों की खान कहे जाने वाले कोसली क्षेत्र के गांव जुड्डी में सैनिक दीपक कुमार की शहादत ने न केवल परिवार पूरे गांव से लेकर जिले में मातम छाया हुआ है। बता दें कि बुधवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के शमसीपोरा हाईवे पर गश्त कर रहे सुरक्षा बलों का दस्ता आईईडी विस्फोट की चपेट में आ गया, जिसमें कोसली क्षेत्र के गांव जुडडी निवासी दीपक कुमार शहीद हो गए। इस दौरान तीन अन्य जवान भी घायल हो थे। दीपक की शहादत के बाद जहां दो बहनों पर भाई का साया उठ गया, वहीं अपने माता पिता का इकलौता बेटा चला गया। आतंकी करतूतों के चलते 10 वर्षीय रोहन के सिर से पिता का सहारा छिन गया। शहीद की पत्नी पिंकी का रो रोकर बुरा हाल है, मगर फिर भी वह अपने बेटे को जरा सा अहसास नहीं होने दे रही है कि रोहन के पिता अब इस संसार में नहीं रहे हैं। शहीद का शव वीरवार को गांव में पहुंचना था, लेकिन देर रात तक शव नहीं पहुंच सका था।
विज्ञापन

23 जनवरी 2005 में भर्ती हुआ था दीपक
गांव जुडडी के रहने वाले दीपक कुमार 23 जून 2005 को 12 आर्म्ड रेजिमेंट में बतौर सैनिक भर्ती हुए थे, पिता श्रीकृष्ण भी सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त थे। साल्हावास स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से 12वीं पास करने वाले दीपक की माता राज देवी ने अपने इकलौते बेटे को देश सेवा के लिए तैयार किया था। सितंबर 2019 से दीपक कुलगाम में 24 आरआर बटालियन में तैनात थे। बुधवार की सुबह दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सेना की रोड ओपनिंग पार्टी पर आतंकियों द्वारा आईईडी से किए गए हमले में दीपक देश के लिए शहीद हो गए। बुधवार को ही सेना द्वारा दीपक के परिजनों को दीपक के शहीद होने की सूचना दे दी गई थी। गांव में पसरा मातम
विज्ञापन

गांव में पसरे मातम के माहौल में हर कोई शहीद की पत्नी पिंकी, माता राज देवी सहित पूरे परिजनों को ढांढस बंधा रहा है। पति के शहीद होने की जैसे ही पत्नी पिंकी को जानकारी मिली, वह तभी से बेहोशी की हालत में चली जाती है। दस साल के बेटे रोहन का इस बारे में कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक की शहादत पर पूरे गांव को गर्व
गांव के सरपंच राजेंद्र सिंह ने कहा कि दीपक की शहादत से पूरा गांव सदमे में हैं। उनकी शहादत की सूचना परिजनों को कल दोपहर को ही मिली थी। सरपंच ने बताया कि दीपक की शहादत पर पूरे गांव को गर्व है, दीपक बहुत मेहनती और होनहार था। सेना की ओर से शुक्रवार तक शव गांव जुडडी पहुंचने की बात कही जा रही है। दीपक के चचेरे भाई अनिल ने बताया कि गांव के राजकीय स्कूल में प्राथमिक शिक्षा हासिल करने के बाद वह निजी स्कूल में पढ़े और उसके बाद सेना में भर्ती हुए। उन्होंने बताया कि दीपक बड़ा ही मिलनसार था। जब छुट्टी आता था तो गांव में सभी से मिलकर जाता था। दीपक की शहादत पर पूरे गांव को गर्व है।

जहां पर प्रारंभिक शिक्षा, उसी स्कूल में अंतिम संस्कार
दीपक की शहीद होने की सूचना मिलते ही ग्रामीण दीपक के घर पहुंचने शुरू हो गए । वीरवार को ग्रामीणों ने शहीद की अंत्येष्टि गांव के स्कूल के खेल मैदान में करने का सामूहिक निर्णय लिया है। आपको बता दें कि दीपक ने इसी स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की थी। अब इसी स्कूल के खेल मैदान में शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार आज गांव के स्कूल में किया जाएगा।

शहीद दीपक(फाइल फोटो)

शहीद दीपक(फाइल फोटो)- फोटो : Rewari

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed