फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Kosli railway station will be redeveloped for Rs 13.87 crore

Rewari News: 13.87 करोड़ से होगा कोसली रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास

Tue, 27 Feb 2024 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Kosli railway station will be redeveloped for Rs 13.87 crore
कोसली/बावल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जिले में कोसली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास करने सहित बावल विधानसभा क्षेत्र में दो रेलवे अंडरपास-आरयूबी का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। कोसली रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद डॉ. अरविंद शर्मा बतौर मुख्य अतिथि रहे। कोसली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास पर करीब 13 करोड़ 87 लाख रुपये की लागत आएगी। कार्यक्रम में रेलवे विभाग के अधिकारियों की ओर से अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया गया। वर्चुअल माध्यम से कोसली व बावल क्षेत्र वासी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़े। कोसली रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लगातार रेलवे स्टेशन पर विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के महत्व पर जोर दिया है। इन परियोजनाओं से सुरक्षा व कनेक्टिविटी बढ़ेगी और रेल यात्रा की क्षमता व दक्षता में सुधार होगा। अब इन स्टेशनों पर आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध होगी।इन विकास परियोजनाओं के धरातल पर क्रियांवित होने के साथ ही मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी के एकीकरण से पुनर्विकसित स्टेशन क्षेत्र सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बनेंगे। साथ ही रेलवे के नए अंडर पास के माध्यम से सड़क और रेल यातायात का बाधा रहित आवागमन सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर यह होंगे कार्य

कोसली स्टेशन पर 13. 80 लाख रुपये की लागत से आवश्यक सुविधाओं फुटओवर ब्रिज, ऊंचे प्लेटफार्म, प्लेटफॉर्म शैडो, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं, पेयजल, टाइलेट, प्रतीक्षा हाल के अतिरिक्त स्टेशन तक आसान पहुंच मार्ग, स्टेशन के सुंदरीकरण की व्यवस्था होगी। इसके अलावा स्टेशन के आसपास का भू-विकास, दिखाई देने वाला संकेतक, प्लाजा, परिवहन के लिए स्टेशन का बहुआयामी विकास तथा शहर के दोनों ओर से स्टेशन का जुड़ाव जैसे कार्य किए जाने हैं।
विज्ञापन




रेल संख्या 14716 का कोसली स्टेशन पर होगा ठहराव


कोविडकाल के दौरान गाड़ी संख्या 14826 जो कि अब परिवर्तित संख्या 14716 जयपुर से हिसार वाया कोसली चलने वाली रात्रिकालीन रेलगाड़ी का ठहराव कोसली स्टेशन पर बंद कर दिया गया था। पुनः ठहराव के लिए अनेकों बार राजनेताओं को क्षेत्र के लोगों द्वारा ज्ञापन के माध्यम से मांग की जा रही थी। काफी लंबे अंतराल के बाद रेल प्रशासन द्वारा पुन ठहराव का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सांसद अरविंद शर्मा के कार्यालय से बताया गया कि रेल प्रशासन ने रेल संख्या 14716 का कोसली स्टेशन पर ठहराव का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके ठहराव की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। इसके पुनः ठहराव से क्षेत्र के लोगों को विशेष कर दुरदराज क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों को राहत मिलेगी। कोसली स्टेशन पर पुनः ठहराव के लिए क्षेत्र के लोगों ने सांसद अरविंद शर्मा का विशेष तौर से आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद

इस अवसर पर हुकुमचंद यादव प्रदेश पंचायत प्रकोष्ठ संयोजक, वीर कुमार यादव पूर्व रेलवे बोर्ड सदस्य, पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह यादव, बलजीत यादव, रमेश शर्मा सदस्य जल प्राधिकरण, एडवोकेट जीवन हितेषी जिला पार्षद, सरोज यादव, पिंकी शर्मा, डॉक्टर सुषमा यादव, सुरेंद्र माडिया जिला पार्षद, डीके यादव जिला पार्षद, सरपंच कोसली मास्टर रामकिशन, सरपंच भाकली प्रतिनिधि विजय पूनिया, प्रदीप बव्वा, प्रेम प्रकाश नाहड़, सरपंच मनोज पूनिया, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं रेलवे बीकानेर मंडल के उप मुख्य अभियंता सतीश मीणा, सहायक मंडल अभियंता भिवानी दिनेश पुरोहित, रेलवे स्टेशन कोसली के अधीक्षक महेन्द्र मीणा सहित रेलवे के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed