फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   KLP College secured the first position in the inter-college chess competition.

Rewari News: अंतर महाविद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता में केएलपी कॉलेज रहा प्रथम

Mon, 21 Sep 2026 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
KLP College secured the first position in the inter-college chess competition.
प्रतियोगिता के दौरान एकजुट खिलाड़ी। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। अहीर महाविद्यालय में अंतर-महाविद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता (महिला एवं पुरुष वर्ग) का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों के विभिन्न महाविद्यालयों की करीब 12 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

आयोजन प्रभारी डॉ. धीरज सांगवान ने बताया कि पुरुष वर्ग में केएलपी कॉलेज रेवाड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय महाविद्यालय अटेली दूसरे और राजकीय महाविद्यालय बावल तीसरे स्थान पर रहा। महिला वर्ग में केएलपी कॉलेज रेवाड़ी की टीम प्रथम रही। राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ ने दूसरा और राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. उर्मिला शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व, सहयोग और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन समारोह में विश्वविद्यालय के डायरेक्टर स्पोर्ट्स डॉ. अशोक कुमार, प्राचार्या डॉ. उर्मिला शर्मा, सहायक खेल निदेशक देवेंद्र ढाका, आयोजन सचिव डॉ. धीरज सांगवान, डॉ. रामवीर, डॉ. सत्यजीत, कोच गोविंद, आरव, कुसुम लता, पूनम बाई और मुकेश कुमारी सहित विभिन्न महाविद्यालयों से आए प्रशिक्षक और कोच मौजूद रहे। विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई दी गई। साथ ही प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों और आयोजन से जुड़े सदस्यों के योगदान की सराहना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed