फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Kite market decorated due to Hariyali Teej, the faces of the shopkeepers blossomed

हरियाली तीज के चलते सजे पतंगों के बाजार, दुकानदारों के चेहरे खिले

Sun, 01 Aug 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Kite market decorated due to Hariyali Teej, the faces of the shopkeepers blossomed
शहर के भाड़ावास गेट के पास बाजार में पतंगों से सजीं दुकानें। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। हरियाली तीज नजदीक आते ही शहर में पतंग की दुकानें सजने लगी हैं। इसके अलावा बाजार में तिरंगा, गुड्डी, ढप्पल, पूच्छल डिजाइन की पतंगें खूब दिख रही हैं। बच्चों में कार्टून की पतंगें काफी पसंद की जा रही हैं। जानकारों के अनुसार इस बार 11 अगस्त को तीज मनाई जाएगी।
विज्ञापन

तीज पर शहर में जमकर पतंगबाजी होती है। साथ ही बच्चे अपने मनपसंद की स्पाइडर मैन, छोटा भीम व डोरेमोन वाली कार्टून की पतंगें उड़ाकर त्योहार मनाते हैं। बाजार में पतंग के साथ मांझे के कई ब्रांड मौजूद है, जो युवाओं और किशोरों को काफी पसंद आ रहे हैं। मांझे में सम्राट, सलीम, सात केला व टूकैट आदि ब्रांड बाजार में उपलब्ध हैं। इसके अलावा चाइना ब्रांड की डोर भी युवाओं को काफी पसंद आ रही है।
विज्ञापन

जयपुर और बरेली से आती हैं पतंगे
शहर के पतंग व्यापारी अधिकांश पतंगे जयपुर से लेकर आते हैं। इसके अलावा बरेली से पतंग के साथ मांझा भी मंगाया जाता है। बरेली की पतंग महंगी होने के कारण अधिकांश पतंगें जयपुर व दिल्ली में बनी होती हैं। बाजार में पतंग के दाम 3 रुपये से लेकर 25 रुपये तक और मांझे के दाम एक डोर के 70 रुपये से लेकर 1500 रुपये कीमत में उपलब्ध है। इसके अलावा पतंग के साथ पैराशूट की मांग ज्यादा है। दिन में लोग पतंगबाजी के बाद रात में पैराशूट उड़ाकर त्योहार मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीरे-धीरे और बढ़ेगी मांग
बाजार में पतंग व मांझे की डिमांड अभी काफी कम है। त्योहार नजदीक आते आते लोगों की मांग बढ़ने लगेगी। मैं 42 सालों से इस काम को कर रहा हूं। बच्चों में कार्टून की पतंग व युवाओं में पूच्छल व ढप्पल आदि पतंग की मांग ज्यादा है।
-वेद प्रकाश, दुकानदार।
हादसों का कारण बन रहा चीन मांझा
बाजार में आ रहे चीन ब्रांड के मांझे की मांग ज्यादा है। मगर यह लोगों के लिए हादसों का कारण बनती है। पिछली बार भी तीज के त्योहार पर कई लोगों इस डोर के कारण घायल हो गए थे। इस कारण मैं इस डोर को नहीं रखता। इससे अच्छी क्वालिटी की डोर बाजार में उपलब्ध है।

-मंगलराम, दुकानदार।
बरेली की डोर है काफी मशहूर
शहर में ज्यादातर बरेली से बनी डोर आती है। बरेली की डोर की युवाओं में काफी मांग है। लेकिन बाजार में चीन के ब्रांड की डोर बिक रही है। यह प्लास्टिक से बनी होती है, जो लोगों के लिए जानलेवा है। प्रशासन को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।
-नरेंद्र गुप्ता, पतंग व्यापारी।
पतंग के साथ पैराशूट की मांग
दिन में पतंगबाजी के साथ लोग अपनी घरों की छतों पर पैराशूट उड़ाते हैं। जिसकी मांग अब बढ़ने लगी है। रात के समय बहुत ही अच्छा नजारा देखने को मिलता है।
-प्रमोद कुमार, पतंग व्यापारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed