{"_id":"6aecd0621e43bbe95a0767b7","slug":"kismat-secures-first-place-in-speech-competition-on-one-nation-one-election-rewari-news-c-198-1-rew1001-248305-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एक राष्ट्र, एक चुनाव पर हुई भाषण स्पर्धा में किस्मत प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एक राष्ट्र, एक चुनाव पर हुई भाषण स्पर्धा में किस्मत प्रथम
Fri, 06 Nov 2026 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान एकजुट युवा व अधिकारी। स्रोत : प्रशासन
- फोटो : Archive
रेवाड़ी। विकसित भारत युवा संसद के तहत वीरवार को बाल भवन में जिलास्तरीय भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें किस्मत ने प्रथम, काजल ने द्वितीय और प्रकृति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों विजेता राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में रेवाड़ी का प्रतिनिधित्व करेंगे।
एक राष्ट्र, एक चुनाव विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में जिले के युवाओं ने भाग लेते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनाव सुधारों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीसी अभिषेक मीणा ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी युवा विजेता हैं, क्योंकि उन्होंने माय भारत के मंच के माध्यम से अपने विचारों को व्यक्त किया है।
विज्ञापन
युवाओं के विचारों के मंथन से ही विकसित भारत की दिशा में मजबूत नींव तैयार होगी। उन्होंने कहा कि देश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के लाभ और चुनौतियों पर गंभीरता से विचार-विमर्श करना चाहिए।
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं को 9-10 जनवरी को नई दिल्ली स्थित संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। 12 जनवरी को भारत मंडपम में प्रधानमंत्री की उपस्थिति में आयोजित होने वाले विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में भी शामिल हो सकेंगे।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में राजकीय महाविद्यालय कोसली के प्राचार्य डॉ. लाज कौशल, सतीश मस्तान, राजकीय महाविद्यालय बावल के प्रोफेसर राजेश बंसल, भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र कृष्ण नगर, नाहड़ के निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा और जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सचिन पंडित शामिल रहे।
इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी सुमित यादव, एपीएस सुरेंद्र बोकन, विनय राव, जिला समाज कल्याण अधिकारी वीरेंद्र सिंह और जिला युवा समन्वयक अधिकारी सुधीर चौधरी मौजूद रहे। मंच संचालन पीजीटी कंप्यूटर साइंस सुधीर यादव ने किया।