फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Kiran Mehndiratta became councilor by defeating Manisha

Rewari News: मनीषा को हरा कर किरण मेहंदीरत्ता बनीं पार्षद

Sun, 05 Nov 2023 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 05 Nov 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Kiran Mehndiratta became councilor by defeating Manisha
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। कस्बे में वार्ड संख्या 11 के पार्षद पर रविवार को हुए उपचुनाव में किरण मेहंदीरत्ता ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनीषा को 47 वोट से हराया। किरण को पार्षद निर्वाचित घोषित किया गया।
मतदान केंद्र के आसपास लोगों का जमावड़ा सुबह से ही शुरू हो गया था। शुरुआती दौर में चुनाव बेहद धीमी गति से चला। लोगों में मतदान को लेकर भारी उत्साह था। शाम पांच बजे तक कुल 828 में से 669 लोगों ने मतदान किया था। चुनाव जीतने के बाद हरीश मेहंदीरत्ता ने कहा कि मतदाताओं के साथ-साथ नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह एडवोकेट का भी विशेष योगदान रहा है। वह शहर के विकास के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ेंगे। सभी को साथ लेकर सबका साथ सबका विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मतदाताओं के विश्वास की जीत है और भरोसे की जीत है। किरण को पार्षद घोषित करने के बाद ही उनके समर्थक खुशी से झूम उठे। हरीश मेहंदीरत्ता समर्थकों के साथ ढोल नगाड़े लेकर पहुंच गए। समर्थकों ने पटाखे छोड़े और गुलाल उड़ाया। विजय जुलूस के चलते बाजार में जाम की स्थिति बन गई। नगर पालिका अध्यक्ष ने भी उन्हें माला पहनकर स्वागत किया।
विज्ञापन

हरीश ने कहा कि उन्होंने विकास के नाम पर वोट मांगा है जो लोगों ने उन्हें विश्वास और भरोसा दिया है वह उनके भरोसे पर खराब उतारने का प्रयास करेंगे। दूसरी तरफ चुनाव बेहद शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुए हैं। इस अवसर पर चेयरमैन वीरेंद्र के साथ विजय जलूस निकाला गया। उन्होंने कहा कि ये विकास की जीत है। रोड़ा अटकाने वालों को जनता नकार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
किसे कितने मिले वोट
किरण मेहंदीरत्ता को 273 वोट मिले
मनीषा को 226 वोट
किशनलाल बत्रा को 93 वोट
देवेंद्र को 27 वोट
धीरज कुमार को 44 वोट
नोटा को छह वोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed