{"_id":"68a373bd2fde3fce3e0ec924","slug":"khushi-who-was-successful-in-neet-was-honored-rewari-news-c-198-1-rew1001-224310-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नीट में सफल खुशी को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नीट में सफल खुशी को किया सम्मानित
Tue, 19 Aug 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 9नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर खुशी को सम्मानित करते गणमान्य। स्रोत : संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। नीट में सफलता प्राप्त करने पर खुशी को सेवा स्तंभ, हजरस, अपना समाज धारूहेड़ा एवं गुरु रविदास मंदिर कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में खुशी को स्मृतिचिह्न, प्रशस्ति पत्र, बुके प्रदान किया गया।
खुशी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को देते हुए कहा कि यह सफलता उनके उचित मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन का परिणाम है। विशेष रूप से उन्होंने अपने माता-पिता को अपना प्रथम शिक्षक बताया।
इस अवसर पर सभी संगठनों के पदाधिकारियों व समाज के गणमान्य नागरिकों ने खुशी को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह मेहनत और लगन से बढ़ने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला प्रधान भगत सिंह बौद्ध, महासचिव आचार्य कांशीराम, वरिष्ठ उपप्रधान आरपी सिंह दहिया व अजीत सिंह, कोषाध्यक्ष रामनिवास गोठवाल, सह सचिव नरेंद्र मेहरा उपस्थित रहे।