{"_id":"61faca3755a4791c7e7b9791","slug":"keep-good-conduct-do-surya-namaskar-to-stay-healthy-rewari-news-rtk6373231126","type":"story","status":"publish","title_hn":"रखें अच्छे आचार-विचार, स्वस्थ रहने के लिए करें सूर्य नमस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रखें अच्छे आचार-विचार, स्वस्थ रहने के लिए करें सूर्य नमस्कार
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
गुरावड़ा स्थित राजकीय कॉलेज में आयोजित सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में भाग लेतीं छात्राएं।
- फोटो : Rewari
Link Copied
रेवाड़ी। राजकीय महिला महाविद्यालय गुरावड़ा में यूथ रेडक्रॉस यूनिट की ओर से अमृत महोत्सव के तहत सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें करीब 70 वॉलंटियर शामिल हुए। प्राचार्य अशोक कुमार ने सूर्य नमस्कार और व्यायाम करने तथा योगासन कराने के तरीके भी बताए। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया में वही व्यक्ति सुखी है, जो स्वस्थ है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करना चाहिए। इसके साथ ही हमें अपने आचार-विचार को भी बेहतर बनाए रखना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने छात्राओं से अपनी दैनिक दिनचर्या में सूर्य नमस्कार को शामिल करने की अपील की। कंप्यूटर विज्ञान के सहायक प्रोफेसर रवि कुमार ने सूर्य नमस्कार के दौरान कुछ आसन भी कराए। वाईआरसी इंचार्ज डॉ. कविता यादव ने छात्राओं को सुबह 10 मिनट सूर्य नमस्कार करने के फायदे गिनाए। ऐसा करने से शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। आलस्य दूर होता है और मानसिक विकास में मदद मिलती है। इस कार्यक्रम में डॉ. भारती, अमित, मनीषा, डॉ. ज्योति एवं अन्य स्टाफ सदस्य और वॉलंटियर शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।