{"_id":"6ac94568b4c2f4d67e03368a","slug":"kartik-takes-first-place-in-the-long-jump-and-the-200-meter-race-rewari-news-c-198-1-rew1001-246878-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: लंबी कूद और दो सौ मीटर की दौड़ में कार्तिक प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: लंबी कूद और दो सौ मीटर की दौड़ में कार्तिक प्रथम
Sat, 10 Oct 2026 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
जीत मिलने पर खुशी जाहिर करते कार्तिक। स्रोत : कोच
कोसली। गांव भाकली निवासी कार्तिक ने जिलास्तरीय अंडर-11 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए दो स्पर्धाओं में प्रथम और एक में द्वितीय स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ कार्तिक ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। उनकी सफलता से गांव और विद्यालय में खुशी का माहौल है।
9 अक्तूबर को कृष्ण नगर में आयोजित प्रतियोगिता में कार्तिक ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उसने लंबी कूद में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा 200 मीटर दौड़ में भी पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि 100 मीटर दौड़ में दूसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में उसके प्रदर्शन के आधार पर उसका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।