{"_id":"6ac9461e86bc9429cd0d274f","slug":"two-igu-professors-included-in-the-list-of-the-worlds-top-2-scientists-rewari-news-c-198-1-rew1001-246897-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आईजीयू के दो प्रोफेसर दुनिया के शीर्ष 2 फीसदी वैज्ञानिकों की सूची में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आईजीयू के दो प्रोफेसर दुनिया के शीर्ष 2 फीसदी वैज्ञानिकों की सूची में शामिल
Sat, 10 Oct 2026 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
प्रो. सुनील कुमार
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के प्रो. सुनील कुमार और प्रो. पंकज कुमार त्यागी को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी अमेरिका और एल्सेवियर बीवी की ओर से वर्ष 2026 के लिए जारी दुनिया के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची में शामिल किया गया है। प्रो. सुनील कुमार को यह उपलब्धि चौथी बार हासिल हुई है।
प्रो. सुनील कुमार विश्वविद्यालय में अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले और फार्मास्युटिकल साइंसेज विभाग के डीन एवं अध्यक्ष हैं। वहीं, प्रो. पंकज कुमार त्यागी जीव प्राणी विभाग के अध्यक्ष एवं फैकल्टी ऑफ लाइफ साइंसेज के डीन हैं।
वह वर्तमान में निदेशक अनुसंधान एवं विकास और नैक कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। दोनों प्राध्यापकों की उपलब्धि को उनके उत्कृष्ट शोध कार्य और शैक्षणिक योगदान की अंतरराष्ट्रीय मान्यता के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने दोनों प्राध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय और पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।
दोनों शिक्षकों के अनुसंधान कार्य और शिक्षा के प्रति समर्पण को वैश्विक स्तर पर पहचान मिलना विश्वविद्यालय में शोध की गुणवत्ता और उच्च मानकों को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों प्राध्यापक भविष्य में भी नई उपलब्धियां हासिल करेंगे और विद्यार्थियों तथा शोधार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे।