फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Kanwar Singh met the Union Minister, the discussion of swearing caught the emphasis

कंवर सिंह ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात, शपथ ग्रहण की चर्चा ने पकड़ा जोर

Tue, 14 Sep 2021 11:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Singh met the Union Minister, the discussion of swearing caught the emphasis
रेवाड़ी। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले के बाद कंवर सिंह ने मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से मुलाकात की। हालांकि अधिकारिक तौर पर अभी राव इंद्रजीत सिंह खेमे की तरफ से इसको लेकर कोई बयान नहीं आया है। इससे कंवर सिंह के शपथ लेने की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। वहीं 15 सितंबर को मामले में फिर से सुनवाई होनी है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 27 दिसंबर 2020 को धारूहेड़ा नगर पालिका चेयरमैन के लिए मतदान हुआ था। जिसमें निर्दलीय उम्मीदवार कंवर सिंह ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद कंवर सिंह हरको बैंक के चेयरमैन अरविंद यादव के साथ सीधे मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलने चंडीगढ़ पहुंचे थे। कंवर सिंह के इस कदम से रामपुरा हाउस में नाराजगी थी। चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे संदीप बोहरा ने कंवर सिंह के 10वीं के सर्टिफिकेट को फर्जी बताकर चुनाव आयोग में शिकायत कर दी थी। डीसी यशेंद्र सिंह के आदेश पर तत्कालीन कोसली के एसडीएम ने जांच में सर्टिफिकेट को फर्जी पाया था। बाद में चुनाव आयोग ने 15 मार्च को कंवर सिंह को शपथ लेने से पहले ही अयोग्य करार दे दिया था। अगस्त में धारूहेड़ा नगर पालिका चेयरमैन उपचुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी थी। 27 अगस्त से नामांकन प्रक्रिया शुरू शुरू हुई थी। 10 सितंबर को प्रचार के आखिरी दिन पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने 15 मार्च के चुनाव आयोग के उस फैसले पर रोक लगा दी थी, जिसमें कंवर सिंह को अयोग्य करार दिया गया था। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने उपचुनाव रद्द करने की घोषणा कर दी थी। इस संबंध में कंवर सिंह ने कहा कि मैं पूरी जिंदगी राव के साथ रहूंगा। मैं 40 साल कांग्रेस में रहा। अब पूरी जिंदगी राव इंद्रजीत सिंह के साथ रहकर ही राजनीति करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed