फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Kanina defeated Karira to enter the next round

Rewari News: कनीना ने करीरा को हराकर किया अगले राउंड में प्रवेश

Tue, 13 Jan 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 13 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Kanina defeated Karira to enter the next round
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कनीना। उपमंडल के गांव कोटिया में बाबा बुर्जेश्वर क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन का मैच रोमांचक रहा। कनीना ने करीरा को हराकर किया अगले राउंड में प्रवेश किया।
आयोजन समिति के प्रधान अप्पू यादव ने बताया कि प्रतियोगिता 15 जनवरी तक चलेगी। इसमें , जिसमें क्षेत्र की कुल 32 टीमें शामिल हुई थीं। खेल कमेटी के सदस्य रजत ने बताया कि दिन का पहला मुकाबला कनीना और करीरा की टीमों के बीच खेला गया। कनीना ने निर्धारित छह ओवर में 89 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी करीरा गांव की टीम केवल 70 रन पर ही सिमट गई और कनीना अगले राउंड में प्रवेश कर गई। दूसरा मुकाबला लावन और धनिया जिला रेवाड़ी की टीमों के बीच हुआ। लावन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवरों में 84 रन बनाए। जवाब में धनिया की टीम छह और में 80 रन ही बना पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा बृजेश्वर क्लब कोटिया और पाथेड़ा के बीच हुए तीसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पाथेड़ा की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित छह ओवरों में 64 रन बनाए। जवाब में बाबा बृजेश्वर क्लब कोटिया 65 रन बनाकर अगले राउंड में प्रवेश किया। इस अवसर पर रजत यादव, त्रिलोक, मनजीत सिंह, पप्पू यादव, धीरज शर्मा, संजय कुमार, अमित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed