फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Kamaljeet selected for the World Championships in Doha

Rewari News: कमलजीत का दोहा में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में चयन

Sat, 26 Sep 2026 10:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
Kamaljeet selected for the World Championships in Doha
कमलजीत
रेवाड़ी। एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर देश और गांव सुलखा का नाम रोशन करने वाले निशानेबाज कमलजीत सिंह की नजर अब 2027 में दोहा में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप पर है। विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ कमलजीत तैयारियों में जुटे हैं। चोट के बाद एथलेटिक्स छोड़कर शूटिंग को करियर बनाने वाले कमलजीत ने मेहनत के दम पर अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई। एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के बाद वह आज गांव सुलखा पहुंचेंगे, जहां ग्रामीणों और परिजनों की ओर से उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन


50 मीटर पिस्टल से शुरू किया सफर
कमलजीत ने शूटिंग में शुरुआत 50 मीटर पिस्टल से की थी। इसके बाद उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल की बारीकियां सीखीं और इसी स्पर्धा में पहचान बनाई। 2023 में उन्होंने आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन


एथलीट बनने का सपना था, चोट के बाद शूटिंग को बनाया करियर
कमलजीत का खेल सफर संघर्ष से भरा रहा। शुरुआत में वह एथलीट बनना चाहते थे, लेकिन 2022 में एक दुर्घटना में गंभीर चोट लगने के बाद उनका ट्रैक करियर खत्म हो गया। 15 साल की उम्र में उन्होंने शूटिंग शुरू की। परिवार ने आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उनका साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed