फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Kamal honored for Save Aravali Public Awareness Yatra

Rewari News: अरावली बचाओ जन चेतना यात्रा के लिए कमल सम्मानित

Fri, 03 Oct 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 03 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Kamal honored for Save Aravali Public Awareness Yatra
फोटो : 34कमल सिंह को सम्मानित करते केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव। स्रोत : समिति
रेवाड़ी। दक्षिण हरियाणा के छह जिलों में 18 सितंबर से अरावली बचाओ जन चेतना यात्रा करने के लिए राष्ट्रीय संयोजक कमल सिंह को केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव ने मोमेंटो और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय संयोजक कमल सिंह यादव के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में गुड़गांव जिले के 15 गांव, मेवात के 13 गांव, फरीदाबाद के 5 गांव, रेवाड़ी के 21 गांव और महेंद्रगढ़ के 31 गांव सहित कुल लगभग 85 गांवों में लोगों को जन संदेश दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव ने कमल सिंह यादव को मोमेंटो और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। केंद्रीय मंत्री ने इस यात्रा की सफलता और प्रकृति संरक्षण में योगदान की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय संयोजक कमल सिंह यादव ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य न केवल अरावली की जैव विविधता और स्थानीय प्रजातियों के प्रति लोगों में रुचि जागृत करना है, बल्कि प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना भी है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों का सहयोग और समर्थन इस अभियान की सफलता का प्रमुख कारण रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed