फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   JJP leader Malkhan Singh received death threat over phone In Haryana

Haryana: जेजेपी नेता मलखान सिंह को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, रेवाड़ी पुलिस ने किया केस दर्ज

Fri, 22 Mar 2024 12:41 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 22 Mar 2024 12:41 PM IST
सार

हरियाणा में राजनीतिक पार्टियों को धमकी मिलने का सिलसला कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस कड़ी में रेवाड़ी के गांव मालपुरा के पूर्व सरपंच और जेजेपी नेता मलखान सिंह का जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने आरोपी खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
JJP leader Malkhan Singh received death threat over phone In Haryana
जेजेपी नेता मलखान सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेवाड़ी में जेजेपी नेता मलखान सिंह को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। जिस आरोपी ने फोन पर धमकी दी है, उसकी भी पहचान हो चुकी है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी गांव मालपुरा का ही रहने वाला है।

विज्ञापन


गांव मालपुरा के पूर्व सरपंच और जेजेपी नेता मलखान सिंह ने बताया कि आरोपी प्रदीप के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। वीरवार शाम उनके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई। फोन करने वाला प्रदीप था और उन्हें गालियां दी गईं और गोली मारने की धमकी दी गई। धमकी मिलने के बाद मलखान सिंह और उनके परिवार के लोग डरे हुए हैं। मलखान सिंह ने तुरंत इसकी सूचना सेक्टर-6 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी प्रदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मलखान के मुताबिक 2017 में उसके चाचा के लड़के धर्मबीर को आरोपी प्रदीप ने गोली मार दी थी। हत्या के प्रयास का यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इस मामले में कोर्ट से जमानत मिलने के बाद प्रदीप बाहर है। जबकि 3 अगस्त 2023 को मलखान सिंह पर ही प्रदीप के परिवार के सतीश और अन्य लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed