फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jila Pramukh election is todayRao's sport will important

दिल्ली से मंत्री राव का आएगा फोन और जिला प्रमुख के नाम पर बन जाएगी सहमति

Wed, 29 Jan 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Jila Pramukh election is todayRao's sport will important
शशिबाला। - फोटो : Rewari
मंजूबाला के जिला प्रमुख पद से इस्तीफे के बाद राव खेमे के अंदर ही अपनी पसंद का जिला प्रमुख बनाने की मुहिम चल रही है। लेकिन सभी को पता है कि तमाम कोेशिशों के बावजूद बुधवार सुबह 10 बजे दिल्ली से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत जिस नाम का फरमान जारी करेंगे, उसको जिला प्रमुख बना दिया जाएगा। ऐसे में मंगलवार को देर रात तक मुख्य दावेदार शशिबाला व कांता देवी समर्थक फोन कर राव की ओर से लिए जाने वाले फैसले का इंतजार किया। क्योंकि 22 जनवरी को 18 में से 14 पार्षदों ने दिल्ली पहुंचकर राव में आस्था जताते नाम का फैसला राव पर ही छोड़ दिया था। उस दिन कहा गया था कि 28 जनवरी को नाम का एलान कर दिया जाएगा। ऐसे में मंगलवार को सुबह से लेकर देर रात तक दोनों प्रमुख उम्मीदवारों की धड़कने बढ़ती रही। हालांकि अपने पद दे इस्तीफा दे चुकी मंजूबाला भी अंदर खाते अपने नाम को आगे बढ़ाए हुए हैं। बता दें कि 18 सदस्यों वाले हाउस में 4 महिला पार्षद अनुसूचित वर्ग से है, और जिला प्रमुख का पद महिला अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन

राव खेमे को टक्कर देने के लिए नहीं बचा विपक्ष
रेवाड़ी की राजनीति में रामपुरा हाउस व एंटी रामपुरा हाउस की राजनीति होती रही है। कांग्रेस में रहते हुए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व कैप्टन अजय यादव के बीच 36 का आंकड़ा रहता था। एक ही पार्टी में होने के बाद भी दोनों गुट अपनी पसंद का जिला प्रमुख बनाने के लिए जोर लगाते रहे हैं। वर्ष 2016 में भाजपा में भी ऐसा ही देखने को मिला। इस बार राव इंद्रजीत व उस समय के पीडब्ल्यूडी मंत्री राव नरबीर सामने थे। तब राव की तरफ से मंजूबाला व नरबीर गुट की तरफ से पिंकी को जिला प्रमुख पद की उम्मीद थी। उस समय दोनों खेमों में 9-9 जिला पार्षद थे, राव नरबीर गुरुग्राम से खुद पार्षदों को बस में लेकर रेवाड़ी पहुुंचे थे। लेकिन टॉस में जिला प्रमुख का पद राव खेमे की मंजूबाला को मिल गया था। लेकिन बाद में मंजूबाला की ओर राव से दूरी बना लेने के बाद से उनको हटाने की तैयारी शुरू हो गई थी। इसी कवायद के तहत 23 दिसंबर को मंजूबाला राव समर्थक रेवाड़ी से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुके सुनील यादव के साथ इस्तीफा देने पहुंच गई थी। अब राजनीतिक समीकरण बदले हुए हैं और राव इंद्रजीत के सामने उनको चुनौती देने वाला कोई भी धड़ा पार्टी या इससे बाहर मौजूद दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में जिला प्रमुख कोई भी बने राव की पसंद का ही बनेगा।
विज्ञापन

-एक साल का बचा हुआ है कार्यकाल
जिला परिषद पार्षदों का कार्यकाल महज एक साल का बना हुआ है। ऐसे में राव के सामने भी किसी एक के नाम को आगे बढ़ाना चुुनौती से कम नहीं है। गोकलगढ़ निवासी लंबे समय से राव गुट में रही है, ऐसे में प्रबल संभावना उनके नाम पर सहमति की मानी जा रही है, वहीं वार्ड-4 की कांता का दावा भी कमजोर नहीं आंका जा सकता है। वहीं राव समर्थकों का एक धड़ा किसी एक साल के कार्यकाल में विरोध से बचने के लिए एक बार फिर से मंजूबाला के नाम को आगे बढ़ा रहा है, बीते दो सालों के दौरान मंजू की ओर से जिस तरह से पाला बदला गया, इसकी संभावना कम ही है। लेकिन राजनीति फैसले भविष्य की राजनीति को देखते हुए लिए जाते हैं, ऐसे में राजनीति में संभावनाएं हमेशा ही बनी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राव का जो फैसला होगा मंजूर : शशिबाला
शशिबाला ने कहा कि हमेशा से ही राव इंद्रजीत के साथ रहे हैं, ऐसे में उनकी ओर से जो भी फैसला होगा हमे पूरी तरह से मंजूर होगा।
राव को लेना है फैसला: कांता
कांता देवी ने कहा कि सभी ने राव इंद्रजीत पर फैसला छोड़ा हुआ है, ऐसे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। सुबह 10 बजे इसकी घोषणा हो जाएगी।
जो फैसला होगा, वही सही : मंजूबाला
मंजूबाला ने कहा कि 14 पार्षद राव के साथ हैं, ऐसे में उनकी ओर से जिसका नाम लिया जाएगा, वह जिला प्रमुख बन जाएगा।

कांता देवी।

कांता देवी।- फोटो : Rewari

 मंजूबाला।

मंजूबाला।- फोटो : Rewari

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed