फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jewelry stolen by breaking the lock of the house in Yadav Nagar

यादव नगर में मकान का ताला तोड़कर गहने चोरी

Wed, 29 Dec 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Jewelry stolen by breaking the lock of the house in Yadav Nagar
रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला यादव नगर में मंगलवार की शाम को परिवार के सदस्य खाना खाने के बाद सैर पर गए थे। इसी बीच चोरों ने घर में सेंध लगाकर लाखों रुपये के गहने चोरी कर ले गए। करीब एक घंटे बाद परिवार के सदस्य लौटे तो चोरी के बारे में पता लगा और पुलिस को सूचना दी। रामपुरा थाना पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला यादव नगर निवासी नीरू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार की शाम करीब आठ बजे खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य बेरली रोड पर सैर के लिए चले गए थे। मकान पर ताला लगाया हुआ था। करीब सवा नौ बजे सभी लौटे तो मकान पर लगा ताला टूटा हुआ था और कमरों में रखा सामान बिखरा पड़ा था। कमरे की अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। चोर अलमारी से सोने की दो चेन व एक टीका, सोने की सात अंगूठियां, कानों के दो जोड़ी झुमके, सोने की तीन जोड़ी नोजपिन चांदी की आठ जोड़ी पायल, चांदी की एक तागड़ी, सात जोड़ी चुटकी व करीब 60 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद नीरू की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed