फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jewellery worth Rs 3.25 lakh stolen in 3 minutes, caught on CCTV

Rewari News: 3 मिनट में सवा तीन लाख रुपये के आभूषण चुराए, सीसीटीवी में हुई कैद

Fri, 18 Apr 2025 03:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 18 Apr 2025 03:15 PM IST
विज्ञापन
Jewellery worth Rs 3.25 lakh stolen in 3 minutes, caught on CCTV
फोटो : 24सीसीटीवी में कैद हुई आरोपी महिला और साथ में आया व्यक्ति। स्रोत : वीडियो ग्रैब - फोटो : poni news
रेवाड़ी। रेवाड़ी की एक आभूषण की दुकान में ग्राहक बनकर आई महिला और एक व्यक्ति 3 मिनट में सवा तीन लाख रुपये का आभूषण चोरी करके फरार हो गए। यह वारदात सीसीटीवी में भी कैद हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में रेवाड़ी शहर के सेक्टर-1 निवासी राजीव जैन ने बताया कि उसकी गुड़ मंडी में राजीव ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। 16 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे वह और उसका सहायक सुभाष सोनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान दुकान पर एक महिला व व्यक्ति बाइक से आए। उन्होंने 10 ग्राम सोने की चेन दिखाने को कहा। उनको करीब 15-16 सोने की चेन दिखाई तो उन्होंने मुझसे कहा कि और दिखाओ। वह और चेन दिखाने लग गया। फिर उन्होंने कहा कि 10 ग्राम की नहीं, 7 ग्राम की दिखाओ। उनसे कहा मेरे पास 7 ग्राम की चेन तैयार नहीं है। उसके बाद वे बोले कि हम आपको बाद में बता देंगे। उनके जाने के बाद दुकानदार ने सोने की चेन की गिनती की तो 2 चेन गायब मिली, जिनका वजन 36 ग्राम था। इसी दौरान दुकान पर उसका बेटा प्रणय आ गया। उन्होंने बेटे को सारी बात बताई तो बेटे ने दुकान के सीसीटीवी चौक किए, जिसमें महिला को उसके साथ आया आदमी चेन देते हुए दिख रहा है।
विज्ञापन

चोरी के बाद दोनों आरोपी बाइक पर बैठ कर निकल गए। जिस बाइक पर आए थे, उसके अगली नंबर प्लेट नहीं थी। पीछे वाली नंबर प्लेट पर थैला लटकाया हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed