फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jeweller sold vegetable's

स्वर्णकारों ने बेची ठेले पर सब्जियां

Thu, 17 Mar 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Thu, 17 Mar 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Jeweller sold vegetable's
एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का विरोध - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 दो मार्च से धरने पर बैठे स्वर्णकारों ने बुधवार को सब्जी का ठेला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इसी के साथ बृहस्पतिवार को व्यापारी दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में होने वाले देशव्यापी प्रदर्शन की तैयारियों के लिए चर्चा की।  गौरतलब है कि स्वर्णकार दो मार्च से एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने एवं दो लाख की खरीद पर पेन कार्ड अनिवार्य करने के विरोध में  अपने प्रतिष्ठान बंद कर दुर्गा चौक पर धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन


सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान डीके जैन ने बताया कि सरकार को जगाने के लिए व्यापारियों ने विरोध स्वरूप दुर्गा चौक पर ठेला लगाकर सब्जियां बेचीं। उन्होंने बताया कि व्यापारी हिंसा से नहीं बल्कि शांति से अपना हक मांग रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले लोगों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किए तो सरकार हरकत में आ गई।
विज्ञापन


वहीं व्यापारी पंद्रह दिन से धंधा बंद कर धरने पर बैठे हैं,कोई सुनने वाला नहीं है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली देशव्यापी विरोध रैली मेें रेवाड़ी से दो बस भरकर जाएंगी। इस अवसर पर प्रवीण जैन, रॉकी, रामौतार, संतोष, लालाटू, राजकुमार जैन, प्रदीप जैन एवं नीरज सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed