फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jam on Delhi-Jaipur Highway due to checking of vehicles

Rewari News: वाहनों की जांच से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगा जाम

Sat, 25 Jan 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 25 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Jam on Delhi-Jaipur Highway due to checking of vehicles
फोटो: 25दिल्ली जयपुर हाईवे पर वाहनों की जांच करते पुलिस की टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। गणतंत्र दिवस को देखते हुए रेवाड़ी, गुरुग्राम की सीमा और दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगाए गए नाके पर पुलिसकर्मियों ने जांच की। प्रत्येक वाहनों की जांच के चलते जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई और वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान वाहन चालकों को परेशान होना पड़ा। शनिवार को भी पुलिस की जांच जारी रहेगी जिससे जाम लगने की आशंका है।
दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर शनिवार से भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। यह रोक गणतंत्र दिवस समारोह के बाद ही हटेगी। ऐसे में आज फिर से भारी वाहनों के कारण जाम की समस्या हो सकती है। ऐसे में व्यवस्था बनाने में पुलिसकर्मियों के भी पसीने छूट रहे हैं। रेवाड़ी और गुरुग्राम की पुलिस जिले की सीमा पर बैरिकेट लगाकर जांच में जुटी हुई है। औद्योगिक क्षेत्रों के आने-जाने वाले वाहनों के कारण जाम की स्थिति बनी रह सकती है।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर को सबसे ज्यादा नुकसान होगा। ट्रांसपोर्टर सुनील, रामपाल, विकास ने बताया कि कई बार यहां जाम इतना ज्यादा लग जाता है कि गुजरने में भी घंटों लग जाते हैं। ऐसे में औद्योगिक क्षेत्र के जिन वाहनों को अपने समय पर पहुंचना होता है वह लेट हो जाते हैं। कई बार तो समय पर माल पहुंच भी नहीं पाता है। ऐसे में उद्योगों को काफी नुकसान पहुंचता है। गणतंत्र दिवस तक यह पाबंदी रहेगी, काफी समस्या होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना करीब 80 से 90 हजार वाहन गुजरते हैं

दूसरी तरफ धारूहेड़ा के पास स्थित बिलासपुर चौक ट्रैफिक और कनेक्टिविटी के हिसाब से महत्वपूर्ण जंक्शन के तौर पर पहचान रखता है। यहां से रोजाना करीब 80 से 90 हजार वाहन गुजरते हैं। धारूहेड़ा, रेवाड़ी, बावल, खुशखेड़ा, भिवाड़ी, टपूकड़ा, शाहजहांपुर, बहरोड़, नीमराना, जयपुर से औद्योगिक इलाकों से आने वाले वाहन इसी चौक से होकर पंजाब की तरफ बढ़ते हैं। यानी उक्त क्षेत्रों से आने वाले यातायात को पटौदी, झज्जर, रोहतक, हिसार, जींद के रास्ते पंजाब की तरफ यहीं से होकर जाना होता है। दिल्ली में नो एंट्री के कारण काफी समस्या हो सकती है।


राजस्थान, उत्तरप्रदेश और पंजाब को जोड़ते है ये चौक

मथुरा, मेरठ, कानपुर, आगरा, गुरुग्राम, दिल्ली, फरीदाबाद, पलवल से आने वाला यातायात भी जयपुर, झज्जर, रोहतक, हिसार, जींद और पंजाब की ओर यहां से जाता है। दिल्ली से जयपुर हाइवे पर स्थित यह चौक, हरियाणा के साथ राजस्थान के अलावा उत्तरप्रदेश और पंजाब के यातायात को देश के दूसरे शहरों से जोड़ने का मुख्य जंक्शन के तौर पर काम करता है। कई किलोमीटर लंबा जहां भी देखने को मिल सकता है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जरूरी हो तभी इस रास्ते का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed