{"_id":"6491f65e275c259f8a04ad54","slug":"jam-imposed-in-nehrugarh-in-protest-against-opening-of-liquor-contract-rewari-news-c-198-1-rew1001-1405-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शराब ठेका खोले जाने के विरोध में नेहरूगढ़ में लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शराब ठेका खोले जाने के विरोध में नेहरूगढ़ में लगाया जाम
Wed, 21 Jun 2023 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
कोसली। क्षेत्र के गांव नेहरूगढ़ में शराब का ठेका खोले जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह करीब 9 बजे ग्रामीणों ने कोसली-कंवाली मार्ग पर अवरोेधक लगाकर जाम लगा दिया। जाम की वजह से रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना मिलने के बाद कोसली थाना प्रभारी पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे ठेका हटवाने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद ठेका वहां से हटाकर अन्य स्थान पर खोले जाने के अश्वासन पर ग्रामीण माने। इसके बाद जाम खोला गया।
जानकारी अनुसार नेहरूगढ़ में कोसली-कवांली रोड पर शराब का ठेका खोला हुआ है, जिसका ग्रामीण शुरू से ही विरोध कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि शराब का ठेका गांव करीब करीब एक किलोमीटर दूर होना चाहिए, लेकिन ठेकेदार ने ठेका नहीं हटाया। जबकि ग्राम पंचायत की ओर से गांव में शराब का ठेका नहीं खोले जाने की मांग को लेकर प्रस्ताव भी दिया जा चुका है। इसके बाद भी शराब ठेका खोले जाने के विरोध में ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया। करीब दो घंटे बाद ग्रामीणों व ठेकेदार में सहमति बनी। इसके बाद शराब का ठेका वहां से हटाया गया।
गांव के सरपंच आशीष व पूर्व सरपंच राकेश यादव ने बताया कि उनके गांव के बाहर पूर्व में शराब का ठेका चलता था, जिसे हटवाने के लिए वर्तमान ग्राम पंचायत ने गांव में नशा विरोधी मुहिम चलाकर शराब ठेका गांव में ना खुलने का प्रस्ताव दिया। इसके बावजूद भी गांव में शराब का ठेका खोल दिया। सरपंच आशीष ने बताया कि गांव में शराब पीकर घुसने पर प्रतिबंध है, लेकिन सरकार ने उनके गांव में ही शराब का ठेका खुलवा दिया।