फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jal Shakti Abhiyan an important program of the government: CEO

जल को बचाने में बढ़-चढ़कर लें भाग : जयदीप

Tue, 07 Sep 2021 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Jal Shakti Abhiyan an important program of the government: CEO
स्वयं सहायता समूहों व ओद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों की बैठक लेते सीईओ जिला परिषद जयदीप। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जयदीप ने जिला सचिवालय सभागार में जल शक्ति अभियान के तहत स्वयं सहायता समूहों व औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जल शक्ति अभियान सरकार का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसको सफल बनाने के लिए स्वयंसेवी संस्थाएं व औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि भी अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में जल को बचाने के लिए रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम के साथ-साथ जल को बचाने के अन्य तरीके भी अपनाएं जा सकते हैं।
विज्ञापन

सीईओ जिला परिषद ने स्वयंसेवी संस्थाओं से आह्वान किया कि वे जल शक्ति अभियान को जिले में तेजी से आगे बढ़ाने के लिए कार्य करें। साथ ही लोगों को जल के संरक्षण के लिए जागरूक करें। बैठक में कार्यकारी अभियंता सिंचाई राकेश, नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा समन्वयक मोनिका नांदल, ग्रामय फाउंडेशन, ब्ल्यू एंड ग्रीन स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ-साथ औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed