फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jaiveer Yogi became the district president of OBC Morcha

Rewari News: ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने जयवीर योगी

Sun, 03 Mar 2024 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Jaiveer Yogi became the district president of OBC Morcha
रेवाड़ी। भाजपा ने ओबीसी मोर्चा जिला रेवाड़ी की टीम घोषित कर दी है। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान ने नवनियुक्त ओबीसी मोर्चा पदाधिकारियों की घोषणा पर कहा कि बहुत ही संतुलित और ऊर्जावान कार्यकारिणी बनाई गई है। भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष जयवीर योगी ने कहा की अब संगठन अधिक तेज गति से चलेगा। सभी पदाधिकारी सरकार की ओर से पिछड़ा वर्ग के लिए पंचायती राज संस्थाओं में आठ प्रतिशत स्थान आरक्षित करने जैसे क्रांतिकारी कदमों की जानकारी समाज को देंगे।
विज्ञापन




इस अवसर पर जिला महामंत्री ईश्वर चनेजा भी मौजूद रहे। ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयवीर योगी ने जिला पदाधिकारी घोषणा करते हुए उपाध्यक्ष का पद सुभाष सोनी, पवन सैनी, सुरेंद्र नयागांव, पवन कुमार मनेठी, राजीव बोहरा, कृष्ण चौकन, सुमित राव सरपंच को दिया गया। महामंत्री महेंद्र भेडी, राजबीर यादव को बनाया गया। जिला मंत्री रवींद्र खलिलपुरी, यशपाल सरपंच, प्रदीप यादव, अश्वनी जांगड़ा, कृष्ण प्रजापति, हैप्पी यादव, सत्यनारायण, जयपाल मास्टर को बनाया गया। कोषाध्यक्ष ब्रह्मदत्त सैन, मीडिया प्रभारी अजय सैनी, सह मीडिया प्रभारी प्रदीप, हंसराज, आईटी प्रभारी सुधीर यादव, जयदीप आर्य, इसी तरह चंद्रदेव को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसी तरह रेवाड़ी मंडल अध्यक्ष लखन वर्मा, धारूहेड़ा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सैन, बीकानेर मंडल अध्यक्ष गजेंद्र यादव, बावल मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश नंबरदार, गढ़ी बोलनी मंडल अध्यक्ष प्रकाश मुंडनवास, खोल मंडल अध्यक्ष अत्तर सिंह, बेरली मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह बलधन, जाटूसाना मंडल अध्यक्ष राजेश मुंदढा, डहीना मंडल अध्यक्ष श्योराज रामपुरी, नाहड़ मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार को मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed