{"_id":"68b9df810950ae037209f567","slug":"itidate-extended-again-now-students-can-take-admission-till-12th-september-rewari-news-c-198-1-fth1001-225149-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आईटीआई...फिर तिथि बढ़ी, अब 12 सितंबर तक दाखिला ले सकेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आईटीआई...फिर तिथि बढ़ी, अब 12 सितंबर तक दाखिला ले सकेंगे विद्यार्थी
Fri, 05 Sep 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सत्यापन कराते छात्राएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए एक बार फिर तिथि बढ़ाई गई है। अब इच्छुक विद्यार्थी आईटीआई में 12 सितंबर तक दाखिला ले सकेंगे।
दाखिले के समय अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल दस्तावेजों 10वीं और 12वीं की अंकतालिका व प्रमाणपत्र, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, आधार कार्ड से लिंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो, ईमेल आईडी, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र और आय प्रमाणपत्र की प्रति जमा करानी होंगी।
इसके साथ ही फीस भी भरनी होगी। दस्तावेजों की जांच और फीस भुगतान के बाद ही दाखिला मान्य किया जाएगा। जिले के अधिकांश आईटीआई संस्थानों में अब भी बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
निदेशालय की ओर से अब तक चार चरणों में दाखिले की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है, फिर भी कई संस्थानों में सीटें भर नहीं पाई हैं। खासतौर पर शहर स्थित महिला आईटीआई व बाल आईटीआई संस्थान में अधिकांश सीटें अब भी रिक्त हैं।
दाखिला प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए सभी संस्थानों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है, जहां छात्र आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
महिला आईटीआई में सीटों की स्थिति
ट्रेड कुल सीटें-- खाली सीटें
कटाई एवं सिलाई 40-- 32
कढ़ाई एवं सुई कार्य-- 40-- 17
ड्रेस मेकिंग-- 40-- 28
कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट-- 40-22
कॉस्मेटोलॉजी-- 48-- 46
इलेक्ट्रिशियन-- 20-- 10
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक-- 24-- 23
-- -- -- -- -
बाल आईटीआई में सीटों की स्थिति
ट्रेड कुल सीटें-- खाली सीटें
कंप्यूटर ऑपरेटर-- 48-- 16
इलेक्ट्रिशियन डुअल एच-- 20-- 1 1
इलेक्ट्रीशियन-- 40-- 5
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक-- 24-- 5
फिटर-- 40-- 2
हाउस कीपर-- 24-- 24
मशीनिस्ट-- 20-- 7
प्लंबर-- 48-- 35
टर्नर-- 20-- 8
वेल्डर डुअल एच-- 40-- 24
वायरमैन-- 20-- 2
मैकेनिक (मोटर वाहन)-- 24-- 2
मैकेनिक इलेक्ट्रिक वाहन-- 24-- 10
पैलिटर जनरल डुअल एच-- 20-- 18
शीट मेटल वर्कर डुअल एच-- 20-- 20
स्टेनोग्राफर सहायक (हिंदी)-- 24-- 16
स्टेनोग्राफर एससीवीटी (हिंदी)-- 24-- 23
तकनीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम-- 48-- 42
टूल और डाई मेकर डुअल एच-- 24-- 23
रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग तकनीशियन-- 48-- 9
शीट मेटल वर्कर डुअल एच एनसीवीटी-- 20-- 19
-
वर्जन
आईटीआई में ऑन द स्पॉट दाखिले की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। इच्छुक विद्यार्थी 12 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर दाखिला ले सकते हैं।-सुरेंद्र सिंह, प्राचार्य, राजकीय महिला आईटीआई संस्थान, रेवाड़ी।
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए एक बार फिर तिथि बढ़ाई गई है। अब इच्छुक विद्यार्थी आईटीआई में 12 सितंबर तक दाखिला ले सकेंगे।
दाखिले के समय अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल दस्तावेजों 10वीं और 12वीं की अंकतालिका व प्रमाणपत्र, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, आधार कार्ड से लिंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो, ईमेल आईडी, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र और आय प्रमाणपत्र की प्रति जमा करानी होंगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही फीस भी भरनी होगी। दस्तावेजों की जांच और फीस भुगतान के बाद ही दाखिला मान्य किया जाएगा। जिले के अधिकांश आईटीआई संस्थानों में अब भी बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
निदेशालय की ओर से अब तक चार चरणों में दाखिले की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है, फिर भी कई संस्थानों में सीटें भर नहीं पाई हैं। खासतौर पर शहर स्थित महिला आईटीआई व बाल आईटीआई संस्थान में अधिकांश सीटें अब भी रिक्त हैं।
दाखिला प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए सभी संस्थानों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है, जहां छात्र आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
महिला आईटीआई में सीटों की स्थिति
ट्रेड कुल सीटें
कटाई एवं सिलाई 40
कढ़ाई एवं सुई कार्य
ड्रेस मेकिंग
कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट
कॉस्मेटोलॉजी
इलेक्ट्रिशियन
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक
बाल आईटीआई में सीटों की स्थिति
ट्रेड कुल सीटें
कंप्यूटर ऑपरेटर
इलेक्ट्रिशियन डुअल एच
इलेक्ट्रीशियन
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक
फिटर
हाउस कीपर
मशीनिस्ट
प्लंबर
टर्नर
वेल्डर डुअल एच
वायरमैन
मैकेनिक (मोटर वाहन)
मैकेनिक इलेक्ट्रिक वाहन
पैलिटर जनरल डुअल एच
शीट मेटल वर्कर डुअल एच
स्टेनोग्राफर सहायक (हिंदी)
स्टेनोग्राफर एससीवीटी (हिंदी)
तकनीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम
टूल और डाई मेकर डुअल एच
रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग तकनीशियन
शीट मेटल वर्कर डुअल एच एनसीवीटी
-
वर्जन
आईटीआई में ऑन द स्पॉट दाखिले की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। इच्छुक विद्यार्थी 12 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर दाखिला ले सकते हैं।-सुरेंद्र सिंह, प्राचार्य, राजकीय महिला आईटीआई संस्थान, रेवाड़ी।