{"_id":"6896423b556e224b2b0f8afa","slug":"itiadmissions-will-be-done-on-first-come-first-serve-basis-from-10th-to-22nd-august-rewari-news-c-198-1-fth1001-223846-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आईटीआई...10 से 22 अगस्त तक पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आईटीआई...10 से 22 अगस्त तक पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होंगे दाखिले
Sat, 09 Aug 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। हाल ही में जारी की गई मेधा सूची के आधार पर चयनित विद्यार्थियों के दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन शनिवार तक किया जाएगा। 10 से 22 अगस्त तक पहले आओ पहले पाओ के आधार पर रिक्त सीटों पर दाखिले लिए जाएंगे।
मेधा सूची में शामिल विद्यार्थियों को फीस जमा कर दाखिला सुनिश्चित करना होगा। चयनित अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस और कॉल के माध्यम से सूचना भेजी जा चुकी है।
जिले के अधिकतर आईटीआई संस्थानों में कई ट्रेडों में सीटें अभी भी खाली हैं। इसे ध्यान में रखते हुए हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने दाखिला शेड्यूल में बदलाव करते हुए एक नई योजना लागू की है।
विज्ञापन
अब रिक्त सीटों पर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिले लिए जाएंगे। इस नई व्यवस्था के तहत इच्छुक विद्यार्थी 10 अगस्त से 22 अगस्त तक संबंधित संस्थान में जाकर सीधे दाखिला ले सकते हैं।
विद्यार्थियों को दाखिला लेते समय हस्ताक्षर युक्त फोटो, आधार कार्ड, 10वीं, 12वीं की अंकतालिका, परिवार पहचान-पत्र, बैंक खाता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र आदि जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
राजकीय आईटीआई में सीटों की स्थिति
राजकीय बाल एवं महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में विभिन्न व्यवसायों (ट्रेड्स) में सीटें अभी खाली हैं। राजकीय बाल आईटीआई संस्थान में फिटर 40 में से 38, इलेक्ट्रीशियन 40 में से 33 , आरएसी 48 में से 38, कोपा 48 में से 31 जैसे ट्रेड्स में अच्छी खासी रुचि देखने को मिल रही है। वहीं, हाउस कीपर के 24 सीटों व एसएमडब्ल्यू एससीवीटी के 20 सीटों पर अब तक एक भी आवेदन नहीं आया है। इलेक्ट्रीशियन ड्यूल में 20 में से 19 और वायरमैन में 30 में से 18 जैसे ट्रेड्स लगभग पूरी तरह भर चुके हैं। स्टेनो (हिंदी) एनसीवीटी में 24 में से 7 और पेंटर जनरल में 20 में से 2 जैसे ट्रेड्स में अब भी प्रवेश के पर्याप्त अवसर हैं। वहीं महिला आईटीआई संस्थान में कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट ट्रेड में 48 आवेदन प्राप्त हुए हैं। हालांकि, हेयर एंड स्किन केयर में 48 में से 8 और इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक में 24 में से 5 सीटों में अब भी प्रवेश के लिए भरपूर अवसर मौजूद हैं।
वर्जन
रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से शेड्यूल में बदलाव किया गया है। चौथे चरण में शनिवार तक दाखिले होने के बाद 10 अगस्त से 22 अगस्त तक पहले आओ पहले पाओ के आधार पर विद्यार्थियों के दाखिले लिए जाएंगे।-सुनील यादव, प्राचार्य, राजकीय बाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रेवाड़ी।