{"_id":"6abbf85564c6eaaf90033e63","slug":"iti-students-were-made-aware-about-the-dangers-of-drug-abuse-rewari-news-c-198-1-rew1001-246298-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आईटीआई के विद्यार्थियों को किया नशे के खिलाफ जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आईटीआई के विद्यार्थियों को किया नशे के खिलाफ जागरूक
Tue, 29 Sep 2026 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
कुंड। विश्व हृदय दिवस पर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (कुंड मनेठी) में नशामुक्ति एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया।
जागरूकता एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि स्वस्थ हृदय के लिए संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि और नशीले पदार्थों से दूरी जरूरी है। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा शिक्षा, कौशल विकास, खेल और रचनात्मक गतिविधियों में लगाने का आह्वान किया।
डॉ. वर्मा ने नशामुक्ति पर आधारित गीत प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों और नशामुक्त जीवन के महत्व का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लेने की अपील की।
विज्ञापन
कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य जयदीप कादियान, उप प्राचार्य डॉ. यजवेंद्र और मुख्य अनुदेशक रत्न सिंह सहित करीब 450 छात्र-छात्राएं और 40 अनुदेशक मौजूद रहे। नशे से संबंधित सूचना के लिए राष्ट्रीय नशा मुक्ति हेल्पलाइन 1933 पर संपर्क करने की अपील की गई।